![]()
पन्ना टाइगर रिजर्व के अंतर्गत नेशनल हाईवे 39 स्थित भैरव टेक घाटी में सोमवार, 10 अगस्त को एक सीमेंट से लदा बल्कर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में वाहन के चालक और खलासी सुरक्षित बच गए। सड़क किनारे साइड शोल्डर न होने को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों प्रदीप और राहुल के अनुसार, सीमेंट लोड बल्कर जैसे ही भैरव टेक की घुमावदार घाटी से गुजर रहा था, सड़क के किनारे पर्याप्त साइड शोल्डर नहीं था। इस कारण वाहन का पहिया नीचे उतर गया और बल्कर असंतुलित होकर पलट गया। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर स्थित भैरव टेक घाटी लगातार दुर्घटनाओं का केंद्र बन गई है। जर्जर सड़क, तीखे मोड़ और जगह-जगह से क्षतिग्रस्त मार्ग के कारण यहां आए दिन भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। खराब सड़क और हादसों के चलते इस मार्ग पर दिन में दो से तीन बार घंटों लंबा ट्रैफिक जाम लगता है, जिससे यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं और जाम के बावजूद संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने मांग की है कि भैरव टेक घाटी में तुरंत साइड शोल्डर और सुरक्षा बैरियर दुरुस्त किए जाएं ताकि भविष्य में होने वाले बड़े हादसों को रोका जा सके।
Source link
#पनन #NH39 #पर #पलट #समट #बलकर #भरव #टक #घट #म #अनयतरत #हआ #वहन #चलकखलस #सरकषत #Panna #News


