गुरुग्राम में नौकरानी से मारपीट में कारोबारी की पत्नी गिरफ्तार:₹100 करोड़ के फ्लैट में मुंह दबाया, बाल खींचे; पड़ोसी ने VIDEO बनाया

गुरुग्राम में नौकरानी से मारपीट में कारोबारी की पत्नी गिरफ्तार:₹100 करोड़ के फ्लैट में मुंह दबाया, बाल खींचे; पड़ोसी ने VIDEO बनाया

गुरुग्राम में नौकरानी से मारपीट में कारोबारी की पत्नी गिरफ्तार:₹100 करोड़ के फ्लैट में मुंह दबाया, बाल खींचे; पड़ोसी ने VIDEO बनाया


गुरुग्राम के बड़े कारोबारी की पत्नी पर मेड से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामला गोल्फ कोर्स रोड स्थित अल्ट्रा लग्जरी सोसाइटी द कैमेलियाज के एक फ्लैट का है। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें कारोबारी की पत्नी किचन में मेड से मारपीट करती हुई दिख रही है। उसने मेड का मुंह दबा दिया और उसके बाल भी खींचे। दूसरे फ्लैट से किसी व्यक्ति ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सुशांत लोक थाने में मामला दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद महिला को बेल पर छोड़ दिया गया। जिस फ्लैट में मेड के साथ मारपीट हुई, उसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने महिला का नाम नहीं बताया। काम को लेकर हुई थी दोनों में बहस गुरुग्राम के सेक्टर-42 स्थित द कैमेलियाज अपार्टमेंट में घरेलू सहायिका से मारपीट के मामले में सिपाही रोहित की शिकायत पर सुशांत लोक थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना 24 जुलाई की है। काम को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी महिला ने घरेलू सहायिका के साथ मारपीट की थी। मारपीट का करीब 90 सेकेंड का वीडियो एक पड़ोसी ने किचन की खिड़की से बनाया था। वीयह वीडियो बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हुआ। सिपाही रोहित ने X पर वीडियो देखने के बाद पुलिस को शिकायत दी। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ BNS की धारा 115 के तहत केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। 24 जुलाई की घटना, युवती ने नौकरी छोड़ी पुलिस के अनुसार, घरेलू सहायिका नेपाल की रहने वाली है और करीब दो साल से आरोपी महिला के घर पर काम कर रही थी। घटना के बाद उसने 27 जुलाई को नौकरी छोड़ दी और नेपाल लौट गई। उसके एक रिश्तेदार ने बताया कि मेड ने गुरुग्राम पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी है। मेड ने लिखित बयान देकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से मारपीट का वीडियो हटाने का अनुरोध भी किया था। DCP बोले- पुलिस ने खुद संज्ञान लिया DCP (ईस्ट) संदीप कुमार ने कहा, “वायरल वीडियो का स्वत: संज्ञान लेते हुए रविवार रात सुशांत लोक थाने में महिला नियोक्ता के खिलाफ BNS की धारा 115 के तहत FIR दर्ज की गई है। हम तथ्यों का सत्यापन कर रहे हैं और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।” 16 एकड़ में फैली है सोसाइटी द कैमिलियाज सोसाइटी गुरुग्राम के सेक्टर-42 में गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित DLF की अल्ट्रा-लक्जरी रेजिडेंशियल सोसाइटी है। करीब 16 एकड़ में फैली इस सोसाइटी में 4, 5 और 6 BHK के लग्जरी अपार्टमेंट हैं, जिनका आकार करीब 7,196 से 16,500 वर्गफुट तक है। यहां फ्लैटों की कीमत करीब ₹73 करोड़ से ₹168 करोड़ तक बताई गई है। सोसाइटी में स्विमिंग पूल, जिम, स्पा, क्लब और अन्य हाई-एंड सुविधाएं हैं। प्राइम लोकेशन, बड़े आकार के फ्लैट और बेहद ऊंची कीमतों के कारण द कैमिलियाज को गुरुग्राम की सबसे महंगी और प्रतिष्ठित रिहायशी सोसाइटियों में गिना जाता है।

Source link
#गरगरम #म #नकरन #स #मरपट #म #करबर #क #पतन #गरफतर100 #करड़ #क #फलट #म #मह #दबय #बल #खच #पड़स #न #VIDEO #बनय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *