खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अच्छी सेहत की बात आते ही आपने भी सबसे पहले खान-पान में सुधार की सलाह सुनी होगी। मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि हम जिस तरह की चीजें खाते-पीते हैं उसका सेहत पर सीधा असर होता है। कई अध्ययनों में प्लांट बेस्ड डाइट यानी पौधों से प्राप्त चीजें खाने को बहुत लाभकारी बताया गया है। लिहाजा दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोगों के बीच वीगन डाइट की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है।
वीगन डाइट सुनते ही सबसे पहले दिमाग में क्या आता है? सलाद, फल, सब्जियां और हरी पत्तेदार चीजें? वीगन डाइट में सिर्फ मांस-मछली से ही दूरी नहीं बनाना होता है, बल्कि इसमें दूध, दही, पनीर, मक्खन, अंडे और दूसरे पशु-आधारित खाद्य पदार्थ भी शामिल नहीं किए जाते। यानी आहार को पूरी तरह पौधों से मिलने वाली चीजों से तैयार करना होता है।
अध्ययनों में भी वीगन डाइट से वजन, बॉडी मास इंडेक्स और कुछ मेटाबॉलिक समस्याओं में सुधार देखा गया है। पर क्या वास्तव में हर किसी के लिए वीगन डाइट हेल्दी होती है? ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि लंबे समय से वीगन डाइट लेने वालों के शरीर में जरूरी विटामिन्स की कमी की समस्या देखी जा रही है।
तो अगर आप भी वीगन डाइट शुरू करने का प्लान बना रहे हैं तो पहले कुछ जरूरी बातें जान लीजिए।

2 of 5
वीगन डाइट- पौष्टिक चीजों का करिए सेवन
– फोटो : Freepik.com
वीगन डाइट से विटामिन-बी12 की कमी का खतरा
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वीगन डाइट वैसे तो सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। संतुलित तरीके से इसे अपनाना आपको कई बीमारियों से बचाए रखने में मददगार हो सकता है। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इस डाइट का पालन करने वाले लोगों में विटामिन बी12 की कमी होने का खतरा हो सकता है।
विटामिन बी12 शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने, तंत्रिका तंत्र और डीएनए के निर्माण के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। शरीर इसे खुद नहीं बनाता है, इसलिए इसे भोजन या सप्लीमेंट्स से लेना पड़ता है। वयस्कों को रोजाना लगभग 2.4 माइक्रोग्राम विटामिन बी12 की जरूरत होती है।
- वीगन डाइट में चूंकि सिर्फ प्लांट बेस्ड चीजें शामिल होती हैं, वहीं विटामिन बी12 का मुख्य स्रोत पशु आधारित चीजों को माना जाता है ऐसे में इस विटामिन की कमी का खतरा हो सकता है।
- विटामिन बी12 के अलावा ऐसे लोगों में समय के साथ आयरन, कैल्शियम, आयोडीन, विटामिन डी और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में न मिलने का खतरा हो सकता है।
ये भी पढ़िए- (जांघ की लंबाई से बताएगी डायबिटीज का खतरा तो नहीं? आप भी घर बैठे कर सकते हैं जांच, जानिए कैसे)

3 of 5
वीगन डाइट का सेहत पर असर
– फोटो : Freepik.com
पहले वीगन डाइट के बारे में जान लीजिए
वीगन डाइट पूरी तरह पौधों से मिलने वाले खाद्य पदार्थों पर आधारित डाइट है। इसमें मांस, मछली और समुद्री भोजन के साथ-साथ दूध, दही, पनीर, मक्खन और अंडे जैसे पशु-आधारित खाद्य पदार्थ भी नहीं खाए जाते। हालांकि वीगन डाइट का मतलब केवल फल और सलाद खाना नहीं है। इसमें कार्बोहाइड्रेट के लिए साबुत अनाज, प्रोटीन के लिए दालें, बीन्स, सोया और अन्य पौधों से मिलने वाले स्रोत तथा स्वस्थ वसा के लिए नट्स और सीड्स शामिल किए जा सकते हैं।
- मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि वीगन डाइट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें शामिल फल, सब्जियों, साबुत अनाज, दालों आदि से शरीर को फाइबर और कई जरूरी पोषक प्राप्त हो सकते हैं।
- कुछ अध्ययनों में वीगन डाइट का वजन और मेटाबॉलिक हेल्थ पर सकारात्मक असर देखा गया है।
- टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों में कम से कम 12 सप्ताह की वीगन डाइट से शरीर के वजन, बीएमआई, HbA1c और कोलेस्ट्रॉल में कमी देखी गई।
अमर उजाला में प्रकाशित हालिया रिपोर्ट में हमने बताया था कि वीगन डाइट अपनाना वेट लॉस के लिए काफी मददगार हो सकता है। अध्ययन में पाया गया है कि वीगन डाइट सिर्फ चार महीने में करीब 6 किलो वजन घटाने में मदद कर सकती है।

4 of 5
विटामिन बी-12 की कमी का जोखिम
– फोटो : Adobe Stock
विटामिन बी12 की कमी का खतरा
वीगन डाइट को लेकर सबसे बड़ी चिंता विटामिन बी12 की कमी को लेकर है।
- बी12 प्राकृतिक रूप से मुख्य रूप से मांस, मछली, दूध, डेयरी उत्पाद और अंडों जैसे पशु-आधारित खाद्य पदार्थों से मिलता है। फल, सब्जियों और अनाज में प्राकृतिक बी12 बहुत कम होता है।
- इसलिए जो लोग पूरी तरह वीगन डाइट लेते हैं, उन्हें बी12 के लिए फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थों या सप्लीमेंट पर निर्भर रहना पड़ सकता है।
इंग्लैंड स्थित एडेनब्रुक्स हॉस्पिटल में कंसल्टेंट ट्रॉमा और ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. जूलियन ओवेन कहते हैं विटामिन बी12 शरीर के लिए बेहद जरूरी विटामिन है और वीगन डाइट में इसकी प्राकृतिक उपलब्धता लगभग न के बराबर होती है। अगर कोई व्यक्ति सप्लीमेंट नहीं लेता है तो लंबे समय तक वीगन डाइट लेने के बाद बी12 की कमी हो सकती है। इससे न्यूरोलॉजिकल समस्याएं पैदा होने का खतरा रहता है। इनमें चिंता, डिप्रेशन और गंभीर मामलों में साइकोसिस जैसे लक्षण भी हो सकते हैं।

5 of 5
आयरन-कैल्शियम की कमी का खतरा
– फोटो : Adobe stock
वीगन डाइट के इन खतरों को भी जानिए
वीगन डाइट की सबसे बड़ी चुनौती यह भी है कि कुछ जरूरी पोषक तत्वों की पू्र्ति के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। सही प्लानिंग न होने पर वीगन डाइट में विटामिन बी12 के अलावा आयरन, कैल्शियम, आयोडीन और सेलेनियम जैसे पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।
- पौधों से मिलने वाला आयरन शरीर में मांस से मिलने वाले आयरन की तुलना में आसानी से अवशोषित नहीं होता है।
- कैल्शियम की कमी से बचने के लिए फोर्टिफाइड प्लांट मिल्क, टोफू, कुछ हरी सब्जियां, तिल और दालों को डाइट में शामिल किया जा सकता है।
- ओमेगा-3 फैटी एसिड के लिए अलसी, चिया सीड्स, अखरोट और कुछ वनस्पति तेल विकल्प हो सकते हैं।
बच्चों, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं या किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए ये डाइट मुश्किलें बढ़ाने वाली हो सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं, ऐसा नहीं है कि आपको वीगन डाइट नहीं चुनना चाहिए, बस अपनी सेहत के अनुसार इसे अपनाने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।
————–
स्रोत:
Vegan diet puts people at risk of vitamin B12 and other deficiencies
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
Source link
#Vegan #Dietकय #वगन #डइट #वसतव #म #सहत #क #लए #लभकर #ह #य #रपरट #बदल #दग #आपक #सच #Vegan #Diet #Benefits #Side #Effects #Strict #Vegan #Diet #Carries #High #Risk #Vitamin #B12 #Deficiency



