Indore News: इंदौर में शवयात्राओं में भी नवाचार, स्वर्ग रथ मिल रहे किराए पर, आसपास के शहरों तक जाते हैं

इंदौर में अब शवयात्राओं में भी नवाचार हो रहा है। परंपरागत शव वाहनों के बजाय मेटाडोर व मिनी ट्रकों को मॉडिफाई कर स्वर्ग रथ बनाए जा रहे हैं। इन रथों में अर्थी स्टैंड, मटकी स्टैंड के अलावा भजनों के लिए म्यूजिक सिस्टम भी लगाया गया है।

एक संस्था ने इन रथों को तैयार किया है, जो जरूरत पड़ने पर यह रथ परिवारों को मुहैया कराती है। कई परिवार अपने बुजुर्गों की शवयात्रा में इन रथों का उपयोग अब करने लगे हैं। संस्था गरीबों से इन रथों के लिए कोई किराया नहीं लेती, लेकिन सक्षम लोग अपनी स्वेच्छा से इनका किराया देते हैं। यदि दूरी ज्यादा है तो किराया और भी बढ़ जाता है।

सेवादार वीरपाल सिंह बताते हैं कि इन रथों को कई परिवार फूलों से भी अपने खर्च पर सजाते हैं। फूलों की सजावट के लिए भी रथों में व्यवस्था की गई है। फिलहाल तीन रथ रीजनल पार्क मुक्तिधाम पर खड़े किए गए हैं। जिन परिवारों को जरूरत पड़ती है, वे कॉल कर इन रथों को बुला लेते हैं। शहर अब काफी फैल गया है, लेकिन नए मुक्तिधाम नहीं बने हैं। इस कारण ज्यादातर परिवार अब शव वाहनों का उपयोग करने लगे हैं। इस कारण इनका उपयोग अब ज्यादा होने लगा है। शहर में पंद्रह से ज्यादा संस्थाएं शव वाहन उपलब्ध कराती हैं, लेकिन उनमें ज्यादा सुविधाएं नहीं होती हैं।

 

आसपास के शहरों में भी जाते हैं

सेवादार वीरपाल सिंह बताते हैं कि यह रथ इंदौर के अलावा उज्जैन, देवास और महू शहर की शवयात्राओं में शामिल होते हैं। अब इंदौर में भी 20 से 25 किलोमीटर के दायरे में आने वाली कॉलोनियों तक भी यह स्वर्ग रथ पहुंचाए जा रहे हैं।

Source link
#Indore #News #इदर #म #शवयतरओ #म #भ #नवचर #सवरग #रथ #मल #रह #करए #पर #आसपस #क #शहर #तक #जत #ह

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *