Thriller Movie: 7.2 रेटिंग वाली फिल्म, एक गेम शो बना जिंदगी-मौत का खेल, आखिरी ट्विस्ट दिमाग चकरा देगा, Web-series Hindi News


Best OTT Thriller Film: साल 2013 में एक फिल्म आई थी। ये फिल्म अभी भी लोगों के रोंगटे खड़े कर देती है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है।

अगर आप इस वीकेंड किसी ऐसी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म की तलाश में हैं तो आप सही जगह आए हैं। हम आज जिस फिल्म के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वो फिल्म आपको शुरुआत से अंत तक स्क्रीन से चिपकाए रखेगी। इतना ही नहीं, इस फिल्म का क्लाइमेक्स आपके रोंगटे खड़े कर देगा।

साल 2013 में आई थी ये फिल्म

बता दें, ये फिल्म साल 2013 में आई थी और आज भी लोगों के वॉच लिस्ट में मौजूद है। यह थ्रिलर फिल्म माइंड-गेम से भरी है। इसके आखिरी में एक सोशल मैसेज भी छिपा है जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देता है।

क्या है इस थ्रिलर फिल्म का नाम?

हम बात कर रहे हैं निर्देशक आदित्य दत्त की फिल्म ‘टेबल नंबर 21’ (Table No. 21) की। इस फिल्म में राजीव खंडेलवाल, टीना देसाई और परेश रावल है।

OTT Watch : क्राइम थ्रिलर के हैं फैन तो ओटीटी पर मिस ना करें ये 7 धमाकेदार रीजनल फिल्में, बढ़ा देंगी दिल की धड़कनें

फिल्म की कहानी

इस फिल्म में एक मीडिल क्लास कपल, विवियन और सिया की कहानी दिखाई गई है। विवियन और सिया एक आलीशान वेकेशन जीतते हैं। वहां उनकी मुलाकात मिस्टर खान (परेश रावल) नाम के एक रहस्यमयी शख्स से होती है। मिस्टर खान उन्हें 21 करोड़ रुपये का लालच देकर एक लाइव गेम शो खेलने बुलाते हैं। इस गेम शो के सिर्फ तीन नियम हैं—8 सवाल, हर सवाल का सच जवाब और उससे जुड़ा टास्क। गेम को बीच में छोड़ने या झूठ बोलने की सजा सिर्फ मौत है।

OTT Series: 7 एपिसोड वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज, जुलाई 2026 में ही हुई है रिलीज, 8.3 है इसकी रेटिंग

क्यों देखनी चाहिए यह फिल्म?

1. फिल्म सिर्फ सस्पेंस तक सीमित नहीं है। इसका क्लाइमेक्स कॉलेज रैगिंग जैसे गंभीर मुद्दे के परिणामों को उजागर करता है ।

2. कॉमेडी से अलग, मिस्टर खान के नेगेटिव और साइकोलॉजिकल रोल में परेश रावल की एक्टिंग रोंगटे खड़े कर देती है।

3. गजेंद्र वर्मा का सुपरहिट रोमांटिक ट्रैक “मन्न मेरा” इसी फिल्म का हिस्सा है, जो थ्रिल के बीच एक खूबसूरत सुकून देता है।

4. फिल्म एक पल के लिए भी सुस्त नहीं पड़ती। हर नया टास्क कहानी में एक नया और खौफनाक मोड़ लेकर आता है।

OTT Series: थ्रिलर देख-देखकर हो गए हैं बोर? बिंज वॉच करें 8.6 रेटिंग वाली यह फील-गुड सीरीज

देखें या नहीं?

अगर आप एक बेहतरीन रिवेंज-थ्रिलर और अनप्रिडिक्टेबल क्लाइमेक्स के शौकीन हैं, तो ‘टेबल नंबर 21’ को अपनी ओटीटी वॉचलिस्ट में तुरंत शामिल करें। ये फिल्म जी5 पर है।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *