खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ के बेहतरीन अभिनेता जूनियर एनटीआर की हाल ही में कंधे की चोट के लिए सर्जरी हुई है। अभिनेता की सर्जरी सिकंदराबाद के किम्स हॉस्पिटल में हुई। अस्पताल ने बताया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह सफल रही।
2 of 5
जूनियर एनटीआर
– फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
अस्पताल ने दी जानकारी
बुधवार को किम्स अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया, ‘सिकंदराबाद के किम्स अस्पताल में ऑर्थोपेडिक सर्जनों की एक टीम ने सफलतापूर्वक सर्जरी की। इस टीम में डॉ. आरए पूर्णचंद्र तेजस्वी, डॉ. नितिन बेज्जंकी, डॉ. मधुसूदन राव और डॉ. श्रीनिवास राव सुरापनेनी शामिल थे।’
अस्पताल ने बताया कि सर्जरी के बाद जूनियर एनटीआर ठीक हैं और अब वे मेडिकल देखरेख में एक व्यवस्थित रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम शुरू करेंगे।
3 of 5
जूनियर एनटीआर
– फोटो : इंस्टाग्राम
ठीक होने में कितना लगेगा समय?
हेल्थ बुलेटिन में कहा गया, ‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सर्जरी पूरी तरह सफल रही और मिस्टर एनटीआर ठीक हैं। वे अब मेडिकल देखरेख में एक व्यवस्थित रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम शुरू करेंगे। हमारे डॉक्टरों को उम्मीद है कि वे पूरी तरह ठीक हो जाएंगे और 2 से 3 महीने के अंदर अपनी सामान्य स्थिति में लौट आएंगे।’
Mr. N.T.R has successfully undergone arthroscopic shoulder surgery at KIMS Hospitals, Secunderabad, under the care of our Orthopaedics team, led by Dr. R. A. Purnachandra Tejaswi, Dr. Nithin Bejjanki, Dr. Madhusudan Rao and Dr. Srinivas Rao Surapaneni.
हाल ही में जूनियर एनटीआर की टीम ने एक बयान जारी किया, जिसमें लिखा, ‘हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि मिस्टर एनटीआर के कंधे में चोट लग गई है। पूरी मेडिकल जांच के बाद, डॉ. जे. मधुसूदन राव और डॉ. आर.ए. पूर्णचंद्र तेजस्वी की अगुवाई वाली डॉक्टरों की टीम ने उन्हें छह से आठ हफ्ते तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। जिससे वह पूरी तरह ठीक हो सकें।’
अभिनेता जूनियर एनटीआर के करियर फ्रंट की बात करें तो वह एक फिल्म ‘ड्रैगन’ में व्यस्त हैं। यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील हैं। पिछले साल जूनियर एनटीआर फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आए थे, इस बॉलीवुड फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन भी दिखाई दिए।