{“_id”:”6a7c730af05fa755d000deb0″,”slug”:”lionel-messi-issues-first-statement-after-fathers-death-2026-08-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”लियोनल मेसी के पिता का निधन: मुश्किल वक्त में अर्जेंटीना के फुटबॉलर को मिला रोनाल्डो का साथ; क्या बोले CR7?”,”category”:{“title”:”Sports”,”title_hn”:”खेल”,”slug”:”sports”}}

मेसी और उनके पिता
– फोटो : Lionel Messi (Instagram)
विस्तार
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी के निधन के बाद उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भावुक प्रतिक्रिया दी है। मेसी ने बुधवार को अपने पिता को याद करते हुए पहली बार सार्वजनिक तौर पर अपनी भावनाएं साझा की थीं। इसके बाद रोनाल्डो ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए मुश्किल वक्त में मेसी और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई।
रोनाल्डो ने दिया मेसी को हौसला
मेसी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए रोनाल्डो ने लिखा, ‘इस मुश्किल समय में आपको और आपके परिवार को एक बड़ा हग, लियो।’ रोनाल्डो और मेसी लंबे समय से फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वियों में गिने जाते रहे हैं, लेकिन इस दुख की घड़ी में रोनाल्डो ने अर्जेंटीना के कप्तान के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया।

(फोटो क्रेडिट: मेसी इंस्टाग्राम)
पिता के निधन पर मेसी की पहली प्रतिक्रिया
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अपने पिता जॉर्ज मेसी के निधन के बाद बुधवार को पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी। जॉर्ज मेसी का पिछले सप्ताह 68 वर्ष की उम्र में अर्जेंटीना के रोसारियो स्थित एक मेडिकल क्लिनिक में निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे और पिछले कुछ महीनों में उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। पिता के निधन के बाद से मेसी ने सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा था। हालांकि, बुधवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए भावुक संदेश लिखा। मेसी ने बताया कि उनके पिता चाहते थे कि वह अमेरिका में होने वाले फीफा विश्व कप में आखिरी बार खेलें।
Source link
#लयनल #मस #क #पत #क #नधनमशकल #वकत #म #अरजटन #क #फटबलर #क #मल #रनलड #क #सथ #कय #बल #Cr7 #Lionel #Messi #Issues #Statement #Fathers #Death #Cristiano #Ronaldo #Reacts


