बेंगलुरु की पहाड़ी पर ट्रेकिंग करने गए इंदौर निवासी इंजीनियर का गुरुवार को भी कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस को पहाड़ी हिस्से में उसका मोबाइल और ड्रोन मिला है। तकनीकी जांच में पता चला कि अद्वैत की सगाई चार माह पहले हुई थी, लेकिन उसकी चैट हिस्ट्री में कई लड़कियों से संपर्क मिला है। ट्रेकिंग पर जाने के दौरान उसका मोबाइल बंद मिला। जहां उसकी आखिरी लोकेशन मिली है, वहां के आसपास चार किलोमीटर के हिस्से में उसकी खोजबीन की गई।
पुलिस आत्महत्या के एंगल के अलावा यह भी पता कर रही है कि कहीं उसने खुद को लापता दिखाने की कोई प्लानिंग तो नहीं की है। लापता होने से पहले उसने अपनी मंगेतर से बात की थी। उसने पुलिस को बताया कि चर्चा सामान्य रूप से हुई थी और अद्वैत ने बताया था कि वह ट्रेकिंग करने गया है। बातचीत से कहीं भी ऐसा नहीं लगा कि वह किसी तरह के तनाव से गुजर रहा था।
अद्वैत जिस कंपनी में काम करता है, वहां उसके सहकर्मियों से भी बात की गई, लेकिन ज्यादा जानकारी नहीं मिली। वह बेंगलुरु की एक कंपनी में इंजीनियर है। शांताला पॉइंट के आसपास खोजने के अलावा पुलिस ने खोज अभियान का दायरा और बढ़ाया है।
आपको बता दें कि इंदौर निवासी अद्वैत उपाध्याय शुक्रवार को बेंगलुरु के शांताला पॉइंट से लापता हो गया था। पुलिस ने उसे खोजने के लिए खोजी श्वान और ड्रोन की मदद ली है, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है। उसके रूम की तलाशी के दौरान भी पुलिस ने सबूत तलाशे हैं। उसके लैपटॉप और अन्य उपकरणों की भी जांच की गई है।
Source link
#Indore #News #बगलर #क #पहड #स #लपत #अदवत #कई #यवतय #क #सपरक #म #थ #दसर #एगल #पर #भ #पलस #क #रह #जच


