![]()
नई दिल्ली में गुरुवार, 13 अगस्त को लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद चाय पार्टी हुई। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की ओर से आयोजित इस पार्टी में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी शामिल नहीं हुईं। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि कांग्रेस, सपा, टीएमसी और INDIA ब्लॉक के कई अन्य दलों के नेता कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। हालांकि, DMK नेता कनिमोझी लोकसभा स्पीकर की पारंपरिक चाय पार्टी में शामिल हुईं। लोकसभा स्पीकर के कक्ष में कार्यक्रम सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई अन्य वरिष्ठ नेता व मंत्री लोकसभा स्पीकर के कक्ष में हुई चाय पार्टी में मौजूद थे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की ओर से यह पारंपरिक कार्यक्रम दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद आयोजित किया गया था। राज्यसभा सभापति की चाय पार्टी में पहुंचे खड़गे-सोनिया राज्यसभा में विपक्षी नेताओं ने सभापति सीपी राधाकृष्णन की ओर से आयोजित चाय पार्टी में हिस्सा लिया। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल थीं। लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा सभापति अपने-अपने कक्ष में दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद चाय पार्टी आयोजित करते हैं।
Source link
#कगरस #टएमससप #न #सपकर #क #चय #परट #छड़खडगसनय #रजयसभ #सभपत #क #चय #परट #म #पहच


