![]()
मंदसौर में भारी बारिश के बाद शिवना नदी का जलस्तर बढ़ने से पशुपतिनाथ मंदिर के पास छोटी पुलिया पर बड़ी मात्रा में जलकुंभी जमा हो गई थी। गुरुवार को पानी उतरने के बाद यह स्थिति सामने आई। नगर पालिका के कर्मचारी जलकुंभी हटाने पहुंचे, लेकिन इसे नदी के एक हिस्से से निकालकर दूसरे हिस्से में डाला जा रहा था। जानकारी मिलने पर विधायक विपिन जैन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जलकुंभी को नदी से पूरी तरह बाहर निकालने के निर्देश दिए। नदी में वापस जलकुंभी डालने से रोका विधायक विपिन जैन ने नगर पालिका कर्मचारियों को जलकुंभी वापस नदी में डालने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि इसे नदी से पूरी तरह बाहर निकालकर किसी दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए, ताकि जलकुंभी दोबारा नदी के प्रवाह में न पहुंचे और रास्ते में अटककर परेशानी न बनाए। विधायक खुद नदी में उतरे इसके बाद विधायक विपिन जैन स्वयं नदी में उतरे और श्रमदानियों के साथ जलकुंभी निकालने का काम शुरू किया। नदी से निकाली गई जलकुंभी को छोटी पुलिया के पास इकट्ठा किया गया। इसके बाद ट्रॉलियों के माध्यम से इसे दूसरी जगह पहुंचाया गया। दो घंटे में 20 ट्रॉली तक जलकुंभी निकाली विधायक विपिन जैन और ‘शिवना योद्धाओं’ ने करीब दो घंटे तक श्रमदान किया। इस दौरान करीब 16 से 20 ट्रॉली जलकुंभी नदी से बाहर निकाली गई। जलकुंभी हटने से नदी का प्रवाह क्षेत्र भी साफ हुआ है। सफाई अभियान अभी जारी है। सावन में सफाई का महत्व सावन के महीने में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए आते हैं और नदी में स्नान भी करते हैं। ऐसे में मंदिर के पास नदी में जमा जलकुंभी हटाने का काम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विधायक विपिन जैन ने बताया कि करीब 15 महीने से शिवना नदी में श्रमदान किया जा रहा है। उनके अनुसार पहले शिवना नदी के आसपास के क्षेत्र को जलकुंभी मुक्त किया गया था, लेकिन बारिश के दौरान ऊपरी क्षेत्र से बहकर दोबारा बड़ी मात्रा में जलकुंभी यहां पहुंच गई। उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा इसे नदी के दूसरी तरफ डाला जा रहा था, जिसे रोककर नदी से बाहर निकालने और दूसरी जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए। हर रविवार नदी में करते हैं श्रमदान विधायक विपिन जैन द्वारा हर रविवार शिवना शुद्धिकरण अभियान चलाया जाता है। इस दौरान वे स्वयं श्रमदानियों के साथ नदी में उतरकर कचरा, गंदगी और अन्य अपशिष्ट बाहर निकालते हैं। इसके बाद इन्हें ट्रॉलियों के माध्यम से नदी से दूर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाता है। विधायक का कहना है कि शिवना नदी की स्वच्छता किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पूरे शहर की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ वे लगातार श्रमदानियों के साथ नदी की सफाई में जुटे हुए हैं।
Source link
#पशपतनथ #मदर #पलय #पर #जम #जलकभ #वधयक #न #कय #शरमदन #नप #करमचरय #क #नद #म #जलकभ #डलन #स #रक #टरलय #स #बहर #शफट #करय #Mandsaur #News


