इंदौर से मुंबई जाने वाली अवंतिका एक्सप्रेस में जबरदस्त वेटिंग, त्योहारों की छुट्टियों ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी

इंदौर से मुंबई जाने वाली अवंतिका एक्सप्रेस में जबरदस्त वेटिंग, त्योहारों की छुट्टियों ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी

त्योहारों और लगातार छुट्टियों के चलते इंदौर से मुंबई, दिल्ली और दौंड जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग बढ़ गई है। अवंतिका एक्सप्रेस में 26 अगस्त को स्लीपर …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 08:13:30 PM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 08:13:30 PM (IST)

इंदौर से मुंबई जाने वाली अवंतिका एक्सप्रेस में जबरदस्त वेटिंग, त्योहारों की छुट्टियों ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी
त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश ने रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. त्योहारों के चलते इंदौर की ट्रेनों में वेटिंग बढ़ी।
  2. अवंतिका एक्सप्रेस में स्लीपर वेटिंग 480 तक पहुंची है।
  3. मुंबई, दिल्ली और दौंड ट्रेनों में भी दबाव बढ़ा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अगस्त और सितंबर में लगातार आने वाले त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश ने रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। तीन अलग-अलग छुट्टी के समूह बनने से इंदौर से मुंबई, दिल्ली और दौंड की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में सीटों की मांग बढ़ गई है। सबसे ज्यादा दबाव 26 और 27 अगस्त एवं दो और तीन सितंबर की ट्रेनों में दिखाई दे रहा है।

यात्रियों ने शुरू की यात्रा की तैयारी

  • इंदौर-मुंबई अवंतिका एक्सप्रेस में 26 अगस्त को स्लीपर श्रेणी में वेटिंग 480 तक पहुंच गई है। वहीं, रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते फेरे बढ़ाए हैं। इंदौर से चलने वाली मुंबई, पुणे (खड़की), पटना, श्रीगंगानगर सहित पांच स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं। इंदौर से मुंबई के लिए दो ट्रेनें स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है। बावजूद इसके त्योहारों के शुरू होने के पहले ही ट्रेनों में वेटिंग लगातार बढ़ रही है।

  • 15 अगस्त शनिवार और 16 अगस्त रविवार को होने से स्वतंत्रता दिवस पर लगातार दो दिन का अवकाश मिल रहा है। इसके बाद 28 अगस्त शुक्रवार को रक्षाबंधन, 29 अगस्त को महीने का अंतिम शनिवार और 30 अगस्त रविवार होने से तीन दिन की छुट्टी का अवसर बन रहा है। वहीं, चार सितंबर शुक्रवार को जन्माष्टमी, पांच सितंबर शनिवार और छह सितंबर रविवार होने से एक बार फिर तीन दिन का अवकाश मिलेगा। इन छुट्टियों के कारण यात्रियों ने पहले से यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है।
  • अवंतिका में सबसे ज्यादा दबाव

    • इंदौर-मुंबई अवंतिका एक्सप्रेस में 14 अगस्त को स्लीपर में 58, थर्ड एसी इकोनामी में 19, थर्ड एसी में 27, सेकेंड एसी में 21 और फर्स्ट एसी में 7 की वेटिंग है। 26 अगस्त को स्लीपर की वेटिंग 480, थर्ड ई में 37, थर्ड एसी में 71, सेकेंड एसी में 49 और फस्ट एसी में 8 है।
  • 27 अगस्त को स्लीपर 112, थर्ड ई 48, थर्ड एसी 93 और सेकेंड एसी 39 की वेटिंग है। सितंबर में भी दबाव बना हुआ है। दो सितंबर को स्लीपर में 42 और थर्ड एसी में 31, जबकि तीन सितंबर को स्लीपर में 55 और थर्ड एसी में 50 की वेटिंग है।
  • दौंड एक्सप्रेस में भी बढ़ी वेटिंग

    इंदौर-दौंड एक्सप्रेस में 26 अगस्त को स्लीपर में 81, थर्ड एसी में 45, सेकेंड एसी में 26 और फस्ट एसी में 4 की वेटिंग है। 27 अगस्त को स्लीपर की वेटिंग बढ़कर 97 और थर्ड एसी की 69 हो गई है। दो सितंबर को स्लीपर में 43 एवं थर्ड एसी में 31, जबकि तीन सितंबर को स्लीपर में 50 और थर्ड एसी में 27 की वेटिंग है।

    दिल्ली जाने वाली ट्रेन में भी असर

    इंदौर-दिल्ली एक्सप्रेस में 26 अगस्त को स्लीपर में 120 और थर्ड एसी में 30 की वेटिंग है। 27 अगस्त को स्लीपर में 94 और थर्ड एसी में 65 की वेटिंग दर्ज है। सितंबर में दो तारीख को स्लीपर में 56 और थर्ड एसी में 46 एवं तीन सितंबर को स्लीपर में 55 और थर्ड एसी में 50 की वेटिंग है।

    यात्रियों के लिए चुनौती

    छुट्टियों के आसपास ट्रेनों में बढ़ती मांग से अंतिम समय में यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीटें मिलने में परेशानी हो सकती है। खासकर स्लीपर और थर्ड एसी श्रेणी में दबाव ज्यादा है। उपलब्ध आंकड़े बताते हैं कि त्योहारों से जुड़े तीनों अवकाश क्लस्टरों में यात्रियों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है।

    Source link
    #इदर #स #मबई #जन #वल #अवतक #एकसपरस #म #जबरदसत #वटग #तयहर #क #छटटय #न #बढई #यतरय #क #परशन

    Comments

    No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *