Sinquefield Cup Chess:प्रज्ञानंद को कीमर के खिलाफ मिली हार, 1.5 अंक के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर – Praggnanandhaa Loses To Keymer, Slips To Joint Fourth In Sinquefield Cup

Sinquefield Cup Chess:प्रज्ञानंद को कीमर के खिलाफ मिली हार, 1.5 अंक के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर – Praggnanandhaa Loses To Keymer, Slips To Joint Fourth In Sinquefield Cup

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद को सिंकफील्ड कप के तीसरे दौर में जर्मनी के विंसेंट कीमर के खिलाफ संघर्षपूर्ण मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। ग्रैंड चेस टूर के इस टूर्नामेंट में हार के बाद प्रज्ञानंद 1.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। प्रज्ञानंद ने मुकाबले की शुरुआत अच्छी की, लेकिन बाद में एक बड़ी गलती कर बैठे, जिसका कीमर ने पूरा फायदा उठाया। मुकाबला अंत में चेकमेट के साथ समाप्त हुआ, जो शीर्ष स्तर के ग्रैंडमास्टर मुकाबलों में कम ही देखने को मिलता है। तीन दौर के बाद प्रज्ञानंद के खाते में 1.5 अंक हैं और टूर्नामेंट में अभी छह दौर बाकी हैं। 4,75,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि वाले नौ दौर के इस टूर्नामेंट में कुल 10 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।


वेस्ली सो बने एकमात्र शीर्ष पर

दिन की सबसे बड़ी जीत अमेरिका का प्रतिनिधित्व कर रहे फिलीपींस मूल के वेस्ली सो ने दर्ज की। उन्होंने अमेरिका के शीर्ष खिलाड़ी फैबियानो करूआना को मात देकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। इस जीत के साथ वेस्ली सो 2.5 अंकों के साथ टूर्नामेंट में एकमात्र शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके बाद अमेरिका के लेवोन एरोनियन और फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव दो-दो अंकों के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। प्रज्ञानंद के अलावा करूआना, कीमर और अमेरिका के सेवियन सैमुअल्स के भी 1.5-1.5 अंक हैं। उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव और नीदरलैंड्स के अनीश गिरी के एक-एक अंक हैं, जबकि जॉर्डन वान फॉरेस्ट 0.5 अंक के साथ सबसे नीचे हैं।

गिरी को सेवियन ने हराया

अन्य मुकाबलों में सेवियन सैमुअल्स ने अनीश गिरी को एक लंबे मुकाबले में हराया। यह बाजी 100 से अधिक चालों तक चली। वहीं सिंदारोव और वाचियर-लाग्रेव के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। एरोनियन और जॉर्डन वान फॉरेस्ट के बीच भी बाजी बराबरी पर समाप्त हुई। सिंकफील्ड कप में प्रज्ञानंद के पास अब वापसी का मौका होगा और वह बचे हुए छह दौर में बेहतर प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान की दौड़ में फिर से जगह बनाने की कोशिश करेंगे।

Source link
#Sinquefield #Cup #Chessपरजञनद #क #कमर #क #खलफ #मल #हर #अक #क #सथ #सयकत #चथ #सथन #पर #Praggnanandhaa #Loses #Keymer #Slips #Joint #Fourth #Sinquefield #Cup

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *