इंदौर में स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछली महिला गिरी, सिर में चोट लगने से मौत, पति बोला-खराब सड़क के कारण हुई घटना

इंदौर में स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछली महिला गिरी, सिर में चोट लगने से मौत, पति बोला-खराब सड़क के कारण हुई घटना

उसके सिर में गहरी चोट लगी थी। सुरेश ने राहगीरों की मदद से एक ऑटो रिक्शा रोका और तत्काल एमवाय अस्पताल ले गया लेकिन देर रात उसने दम तोड़ दिया।

Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 07:38:53 PM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 07:43:11 PM (IST)

इंदौर में स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछली महिला गिरी, सिर में चोट लगने से मौत, पति बोला-खराब सड़क के कारण हुई घटना
इंदौर में सड़क हादसा।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। बायपास पर बुधवार रात एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला मायके से ससुराल लौट रही थी। उसके दो बच्चे भी बाइक पर थे। गाड़ी को ओवरटेक करते वक्त स्पीड ब्रेकर आ गया और महिला सिर के बल गिर गई।

लसूड़िया के अनुसार घटना बुधवार रात की है। 30 वर्षीय सपना पति सुरेश बारेले निवासी गुराड़ की मौत हुई है। रिश्तेदार राजेश के अनुसार सपना का सांवेर के समीप राजपुरा में मायका है।

पारिवारिक विवाद के कारण वह मायके गई थी। विवाद सुलझा कर पति सुरेश और बच्चों के साथ लौट रही थी। डीसीपी स्कूल के समीप सुरेश ने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया और अचानक स्पीड ब्रेकर आ गया। सुरेश द्वारा ब्रेक लगाया तो सपना उछल कर नीचे गिर गई।

उसके सिर में गहरी चोट लगी थी। सुरेश ने राहगीरों की मदद से एक ऑटो रिक्शा रोका और तत्काल एमवाय अस्पताल ले गया लेकिन देर रात उसने दम तोड़ दिया। राजेश के अनुसार बायपास पर सड़क भी खराब है। निर्माण कार्य भी चल रहे है। स्पीड ब्रेकर आ गया और वह संभल नहीं सका।

Source link
#इदर #म #सपड #बरकर #पर #बइक #उछल #महल #गर #सर #म #चट #लगन #स #मत #पत #बलखरब #सडक #क #करण #हई #घटन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *