त्योहारी सीजन और रक्षाबंधन के कारण इंदौर से आबूधाबी फ्लाइट का किराया 38 हजार रुपए तक पहुंचा

त्योहारी सीजन और रक्षाबंधन के कारण इंदौर से आबूधाबी फ्लाइट का किराया 38 हजार रुपए तक पहुंचा

त्योहारी सीजन और रक्षाबंधन के कारण इंदौर से आबूधाबी फ्लाइट में अगस्त के आखिरी सप्ताह में हाईफेयर की स्थिति है। आखिरी सप्ताह में इंदौर से आबूधाबी की सी…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 10:37:43 AM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 10:37:43 AM (IST)

त्योहारी सीजन और रक्षाबंधन के कारण इंदौर से आबूधाबी फ्लाइट का किराया 38 हजार रुपए तक पहुंचा
इंदौर से आबूधाबी फ्लाइट का किराया बढ़ा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. इस माह के शुरुआती दिनों की तुलना में 15 हजार रुपए तक किराया बढ़ा
  2. 15 जुलाई से शुरू हुई थी इंदौर से आबूधाबी फ्लाइट
  3. ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार 20 अगस्त तक फेयर 20 से 23 हजार रुपए के आसपास है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर । त्योहारी सीजन और रक्षाबंधन के कारण इंदौर से आबूधाबी फ्लाइट में अगस्त के आखिरी सप्ताह में हाईफेयर की स्थिति है। आखिरी सप्ताह में इंदौर से आबूधाबी की सीधी फ्लाइट में फेयर 38 हजार रुपए तक पहुंच गया है, जबकि वापसी में यह 15 हजार रुपए तक है।

ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार 20 अगस्त तक फेयर 20 से 23 हजार रुपए के आसपास है। वहीं 21 से 26 अगस्त के बीच टिकट का फेयर बढ़कर 29 से 32 हजार रुपए तक पहुंच रहा है। रक्षाबंधन के आसपास यह फेयर 38 हजार रुपए तक भी पहुंच गया है।

यानी महीने के आखिरी सप्ताह में शुरुआती दिनों की तुलना में किराए में करीब 15 हजार रुपए तक ज्यादा है। वहीं, आबूधाबी से इंदौर आने वाले यात्रियों को फिलहाल राहत है। यह फेयर वापसी में 15 से 17 हजार रुपए तक है।राउंड फेयर 41 से लेकर 48 हजार रुपए तक है। वहीं आगे किराया और बढ़ने का अनुमान है। ऐसे में आबुधाबी की यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।

किराया दर तालिका

तारीख इंदौर से आबूधाबी आबूधाबी से इंदौर
20 अगस्त तक 20-23 हजार रुपए 12-25 हजार रुपए
21-26 अगस्त 29-32 हजार रुपए 15-17 हजार रुपए
27-31 अगस्त 30-38 हजार रुपए 15-16 हजार रुपए

फ्लाइट का सप्ताह में चार दिन हो रहा संचालन

Source link
#तयहर #सजन #और #रकषबधन #क #करण #इदर #स #आबधब #फलइट #क #करय #हजर #रपए #तक #पहच

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *