खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Causes and Treatment of Fits Explainer: हम आधुनिक समाज में रह रहे हैं, बावजूद इसके आज भी मिरगी को लेकर समाज में आज भी तरह-तरह की गलत धारणाएं और अंधविश्वास मौजूद हैं। जबकि इसका संबंध किसी अलौकिक शक्ति से नहीं, बल्कि मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र से है।
हर किसी को ये समझने की जरूरत है कि मिरगी होने का मतलब यह नहीं है कि व्यक्ति सामान्य जिंदगी नहीं जी सकता। सही इलाज, नियमित दवा और जरूरी सावधानियों के साथ कई लोग दौरे को नियंत्रित कर सामान्य जीवन जी सकते हैं।
आज के इस लेख में हम आपको डिटेल में ये बताएंगे कि आखिर मिरगी के दौरे क्यों आते हैं, इसके कितने प्रकार हैं और मिरगी के मरीज को रोजमर्रा की जिंदगी में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? आइए जानते हैं।

2 of 9
क्यों आते हैं मिरगी के दौरे ?
– फोटो : AI
मिरगी क्या है?
मिरगी यानी Epilepsy-Fits मस्तिष्क से जुड़ी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है। इसमें मस्तिष्क की कुछ कोशिकाओं में असामान्य विद्युत गतिविधि होने से दौरे पड़ सकते हैं। दौरे के दौरान व्यक्ति की चेतना, हरकत, संवेदना या व्यवहार में अस्थायी बदलाव आ सकता है।
ध्यान देने वाली बात है कि एक बार दौरा पड़ना अपने आप में मिरगी का मतलब नहीं है। मिरगी का पता मेडिकल हिस्ट्री और जरूरत के अनुसार की जाने वाली जांच के आधार पर लगाया जाता है।

3 of 9
क्यों आते हैं मिरगी के दौरे ?
– फोटो : AI
मिरगी के दौरे क्यों आते हैं?
मिरगी के कई संभावित कारण हो सकते हैं। इनमें जन्म से पहले या जन्म के दौरान मस्तिष्क को नुकसान, जन्म के समय ऑक्सीजन की कमी, सिर में गंभीर चोट, स्ट्रोक, मस्तिष्क में संक्रमण, कुछ आनुवंशिक स्थितियां और मस्तिष्क में ट्यूमर शामिल हैं। कई मामलों में मिरगी का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाता।

4 of 9
क्यों आते हैं मिरगी के दौरे ?
– फोटो : AI
मिरगी के दौरे कितने प्रकार के होते हैं?
मिरगी के दौरे हर व्यक्ति में एक जैसे नहीं होते। कुछ लोगों में पूरे शरीर में झटके और मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है, जबकि कुछ लोगों में कुछ समय के लिए चेतना या आसपास की जानकारी प्रभावित हो सकती है। कुछ दौरे मस्तिष्क के एक हिस्से से शुरू होते हैं, जिन्हें फोकल सीजर कहा जाता है। वहीं कुछ दौरे मस्तिष्क के दोनों हिस्सों को प्रभावित कर सकते हैं।

5 of 9
क्यों आते हैं मिरगी के दौरे ?
– फोटो : AI
दौरा पड़ने पर क्या करें?
अगर किसी व्यक्ति को दौरा पड़ रहा हो तो सबसे पहले उसकी सुरक्षा का ध्यान रखें।
- व्यक्ति को सुरक्षित जगह पर लिटाएं
- आसपास मौजूद नुकीली या खतरनाक चीजें हटा दें
- संभव हो तो व्यक्ति को करवट पर रखें
- गले के आसपास के तंग कपड़े ढीले करें
- दौरा शुरू होने का समय नोट करें
- व्यक्ति को जबरदस्ती पकड़कर रोकने की कोशिश न करें
- मुंह में चम्मच, उंगली, पानी या कोई दूसरी चीज न डालें
- दौरा खत्म होने तक उसके साथ रहें
अगर दौरा 5 मिनट से ज्यादा चले, बार-बार दौरे पड़ें, व्यक्ति को गंभीर चोट लगी हो या पहली बार दौरा पड़ा हो, तो तुरंत मेडिकल मदद लेनी चाहिए।
Source link
#Explainerमरग #क #सथ #कस #जए #समनय #जदग #एक #कलक #म #जन #इसस #जड #हर #जरर #सवल #क #जवब #Detail #Treatment #Fits #Disease #Hindi #Mirgi #Marij #Kyakya #Nahin #Khana #Chahie



