देश-दुनिया की कई बड़ी खबरें इस समय सुर्खियों में हैं। उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टनल में भूस्खलन के बाद पानी, पत्थर और मलबा घुस गया। फंसे मजदूरों को बचाने के लिए जवान रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं। वहीं एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान मामले में शुरुआती जांच में सामने आया है कि विमान एक मिनट में 676 फीट नीचे आया था। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट अगस्त के अंत में पद छोड़ेंगी। उनके उत्तराधिकारी के लिए कई नामों की चर्चा है, लेकिन ट्रंप ने अभी फैसला नहीं किया है। उधर अमेरिका-ईरान तनाव के बीच आईआरजीसी के एक शीर्ष जनरल ने दावा किया है कि ईरान युद्ध को जनवरी 2029 तक खींच सकता है। भारत में झारखंड विधानसभा घेराव मामले में करीब 300 अज्ञात युवाओं पर एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं अरुणाचल प्रदेश की आर्थिक नाकेबंदी फिलहाल हटाई गई है और संगठन ने गोलीबारी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। तकनीक की दुनिया में जापान की स्काईड्राइव 2028 तक भारत में फ्लाइंग कार शुरू करने की तैयारी कर रही है। शुरुआत मेडिकल लॉजिस्टिक्स से होगी। वहीं अमेरिका में भारतवंशी किशोर पर मां और भाई की हत्या का आरोप लगा है और उसकी चैटजीपीटी सर्च हिस्ट्री जांच का अहम हिस्सा बनी है। आइए देश-विदेश की अहम खबरों को विस्तार से पढ़ते हैं…
Source link
#Top #Newsउततरखड #क #सरग #म #न #लग #क #मत #Lac #पर #चन #क #हलचल #Irgc #कमडर #बल #ईरन #तक #जग #करग #Top #News #Chamoli #Tunnel #Chinese #Activity #Lac #Iran #Prepares #War #August #Headlines



