शुक्रवार के दिन गोविंदा और उनकी हिरोइन रानी स्वर्णकार साथ स्पॉट हुए। ऐसे में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भड़क गईं। उन्होंने कहा, शर्म आनी चाहिए।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ की शूटिंग और प्रमोशन के सिलसिले में अपनी को-स्टार रानी स्वर्णकार के साथ लगातार स्पॉट हो रहे हैं। हाल ही में गोविंदा को रानी के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। उन्होंने पपराजी से रानी को इंट्रोड्यूस भी कराया। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का गुस्सा फूट पड़ा है और उन्होंने मीडिया के सामने गोविंदा और रानी दोनों पर तीखा हमला बोला है।
सुनीता आहूजा का मीडिया के सामने बड़ा बयान
हाल ही में सुनीता आहूजा ‘लॉकअप 2’ के इंटरव्यूज के सिलसिले में बालाजी के ऑफिस पहुंची थीं। जब वहां मौजूद पपराजी ने उनसे कहा कि गोविंदा इन दिनों अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं तो सुनीता ने तंज कसते हुए कहा, ‘फिल्म बननी भी तो चाहिए! प्रमोशन तो फिल्म बनने के बाद होता है… अब क्या बोलें। बेटी की उम्र की लड़की को ले-लेकर घूम रहा है… शर्म तो आनी चाहिए थोड़ी इसको। कुछ स्टैंडर्ड तो होना चाहिए।’
रानी स्वर्णकार के पहनावे पर कसा तंज
सुनीता यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने गोविंदा की एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार के ड्रेसिंग सेंस पर भी खुलकर निशाना साधा। तंज कसते हुए सुनीता ने कहा, ‘तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है, तो कम से कम कपड़े तो ढंग के पहनो! हम लोगों को देखो, हम किस स्टाइल में चलते हैं।’
गोविंदा ने लगाया था सुनीता पर इल्जाम
सुनीता ने जाते-जाते कहा, ‘गोविंदा कहता है कि मैं नाम कमाने के लिए उसे बदनाम कर रही हूं। उसे खुद देखना चाहिए कि वह खुद क्या कांड कर रहा है। शर्म उसे आनी चाहिए, मुझे नहीं!’
क्या बढ़ेंगी पारिवारिक दूरियां?
गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच का यह पारिवारिक विवाद अब महज घर की चारदीवारी तक सीमित न रहकर पूरी तरह से मीडिया और पब्लिक डोमेन में आ चुका है। सुनीता ने हाल के दिनों में दिए कई इंटरव्यूज में गोविंदा पर सीधे तौर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। सुनीता ने मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में गोविंदा के अफेयर रूमर्स पर बात करते हुए कहा था कि जवानी में गलतियां होती हैं, लेकिन 63 की उम्र में ये सब सुनना ठीक नहीं है।
1987 में हुई थी गोविंदा और सुनीता की शादी
गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 1987 में एक प्राइवेट समारोह में शादी की थी। उस समय गोविंदा बॉलीवुड स्टार बन चुके थे। दोनों ने गोविंदा के करियर के लिए करीब दो साल तक अपनी शादी की बात छिपाकर रखी थी। बेटी टीना आहूजा के जन्म के बाद उन्होंने शादी को सार्वजनिक किया था।


