MEA Statement on Rahul Gandhi Remark

MEA Statement on Rahul Gandhi Remark

नई दिल्ली54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
MEA Statement on Rahul Gandhi Remark

विदेश मंत्रालय ने विदेशी नेताओं से संबंधित राजनीतिक टिप्पणियों में संयम और सम्मान बरतने का आह्वान किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत के इटली के साथ मजबूत संबंध हैं और वह इन संबंधों को और मजबूत करना चाहता है।

जायसवाल ने किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन, उनका इशारा राहुल गांधी की तरह हो सकता है क्योंकि, एक दिन पहले ही राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर कटाक्ष किया था।

गुरुवार को दिल्ली में हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन में राहुल गांधी ने कहा था कि पीएम मोदी की विदेश नीति नेताओं को गले लगाने तक ही सीमित रह गई है। इस दौरान मंच से कांग्रेस नेता ने इटली की प्रेसीडेंट मेलोनी का नाम लेकर भी कमेंट किया था।

राहुल ने संदीप दीक्षित को गले लगाकर पीएम मोदी की मिमिक्री की थी।

राहुल ने संदीप दीक्षित को गले लगाकर पीएम मोदी की मिमिक्री की थी।

संदीप ने कहा- आपने मुझे मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था

राहुल गांधी ने पीएम मोदी की विदेश नीति पर निशाना साधते हुए कहा था कि पीएम की कूटनीति विदेशी नेताओं को गले लगाने से कुछ ज्यादा ही जुड़ी हुई है। मुझे नहीं पता कि उन्हें यह विचार कहां से आया। उन्हें लगता है कि गले लगाना ही विदेश नीति है।

ऐसा कहते हुए राहुल ने मंच पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को गले लगा लिया। वहीं, दीक्षित ने चुटकी लेते हुए कहा था- आपने मुझे मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?” राहुल ने जवाब दिया- मैं अभी वहां तक नहीं पहुंचा हूं। उनकी इस बात से लोग हंस पड़े।

विदेश नीति पर जो बातें कहीं, वे ओछी और निंदनीय हैं: सिंह

भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर की गयीं टिप्पणियों और उनका मजाक उड़ाए जाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तीखी आलोचना की है और उन्हें बयान को भद्दा, अश्लील और असभ्य करार देते हुए उनके व्यवहार को लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत करार दिया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा- कल विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोदी और भारत की विदेश नीति पर जो बातें कहीं, वे ओछी और निंदनीय हैं। यह मेरे लिए भी व्यक्तिगत रूप से दुखद है। किसी नेता का ऐसा व्यवहार एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।

गुरुवार को अधिवेशन में दी गई राहुल के स्पीच की 4 और बातें…

  • राहुल गांधी ने कहा कि उनकी कोशिशें सरकार को परेशान कर सकती हैं। उन्होंने दावा किया कि PM मोदी रात में सो नहीं पाते। इसकी और भी वजह हो सकती हैं।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कभी चाणक्य और सरदार पटेल जैसे नामों से जोड़ा जाता था, लेकिन अब वह संसद में प्रवेश तक नहीं कर पाए। ऐसा इसलिए है क्योंकि पहली बार उन्हें भारत की आवाज और उसकी अभिव्यक्ति का सामना करना पड़ रहा है।
  • भारत में बहुत से लोग कायरों जैसा व्यवहार कर रहे हैं। अगर आप ब्रिटिश साम्राज्य से लड़ रहे हों और डर लगने की बात कहें तो समझ में आती है, लेकिन आज आप उन मसखरों और जोकरों से लड़ रहे हैं, जिन्हें हमारे दर्शन या इतिहास का कोई ज्ञान नहीं है।
  • यदि किसी दिन आरएसएस की अभिव्यक्ति को खत्म करने की बात होगी तो हम उसकी भी रक्षा करेंगे।

——————-

ये खबर भी पढ़ें…

राहुल बोले-देश में लोगों को बोलने से रोका जा रहा:हमारा काम आवाज बुलंद करना

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया, ‘सरकार लोगों को अपनी बात रखने से रोक रही है। सरकार व्यवस्था लागू करना चाहती है, जबकि कांग्रेस का काम भारत को अपनी बात कहने का मौका देना है। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
#MEA #Statement #Rahul #Gandhi #Remark

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *