07:25 AM, 15-Aug-2026
पीएम मोदी को लाल किले पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाल किले पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री 13वीं बार लाल किले पर ध्वजारोहण करेंगे।
07:21 AM, 15-Aug-2026
लाल किले पर पहुंचे पीएम मोदी, रक्षा मंत्री ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर पहुंचे। वहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद रक्षा सचिव ने प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी), लेफ्टिनेंट जनरल राजेश सेठी से कराई।

07:17 AM, 15-Aug-2026
पीएम मोदी ने राजघाट पर राष्ट्रपिता को किया नमन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पर पहुंचकर राष्ट्रपति महात्मा गांधी को नमन किया। इसके बाद वे राजघाट से लाल किले के लिए रवाना हो गए हैं।
Prime Minister Narendra Modi pays floral tributes to the Father of the Nation, Mahatma Gandhi, at Rajghat on the 80th Independence Day
Photos: PM Modi/YouTube pic.twitter.com/KU4botzCKv
— ANI (@ANI) August 15, 2026
06:16 AM, 15-Aug-2026
पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं
लाल किले पर आगमन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को एक्स हैंडल पर जारी संदेश के माध्यम से 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अनगिनत सेनानियों को नमन करते हुए उनके साहस, बलिदान और देश के प्रति अटूट समर्पण को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपने आज भी देश को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के संदेश में कहा कि देश उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञ है, जिनके साहस, बलिदान और अडिग प्रतिबद्धता ने औपनिवेशिक शासन के अंत को सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपने आज भी देश को प्रेरित करते हैं और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संकल्प जरूरी है।
Warm greetings on the occasion of Independence Day.
We remember with gratitude the countless freedom fighters whose courage, sacrifice and unwavering commitment ensured the end of colonial rule. Their dreams continue to inspire us as we work together to build a Viksit Bharat.…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 15, 2026
पीएम मोदी ने अपने संदेश में विकसित भारत के संकल्प का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की ताकत से देश विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में विकास की यह यात्रा और तेज गति से आगे बढ़ती रहेगी।
प्रधानमंत्री ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व देश के वीर सेनानियों के अद्भुत साहस, अथक संघर्ष और मातृभूमि के प्रति अतुलनीय समर्पण की याद दिलाता है। उन्होंने देशवासियों से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपनाने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की अपील की।
05:55 AM, 15-Aug-2026
लाल किले पर तिरंगे के रंगों वाले फूलों से सजावट
लाल किले पर आयोजित स्वाधीनता दिवस समारोह का आधिकारिक मेजबान रक्षा मंत्रालय होता है। आज जश्न-ए-आजादी के मौके पर लाल किले पर जहां चुनिंदा मेहमानों को सशरीर मौजूद रहने का अवसर मिलता है। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल होते हैं। समारोह को यादगार बनाने के लिए हर साल की तरह इस वर्ष भी रक्षा मंत्रालय ने लाल किले की सजावट में फूलों का इस्तेमाल किया है। तिरंगे के रंगों वाले फूलों से लाल किले को सजाया गया है।
05:35 AM, 15-Aug-2026
लाल किले पर कार्यक्रम का अनुमानित शेड्यूल क्या?
लाल किले पर आयोजित मुख्य राजकीय कार्यक्रम के अनुमानित शेड्यूल के मुताबिक लाहौरी गेट पर प्रधानमंत्री मोदी का आगमन लगभग सवा सात बजे होगा। इससे पहले रक्षा मंत्रालय के तमाम अधिकारी पहुंचेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पीएम मोदी के आगमन से पहले मौजूद रहेंगे।
लाल किले पर सैन्य अधिकारियों का आगमन
इनके अलावा देश के सर्वोच्च सैन्य अधिकारी- चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, थल सेना, वायुसेना और नौसेना के प्रमुख भी मौजूद रहेंगे। इन सैन्य अफसरों का आगमन साढ़े छह बजे से सात बजे के बीच होने का अनुमान है।
05:11 AM, 15-Aug-2026
Independence Day Live: थोड़ी देर में लाल किले पर ध्वजारोहण करेंगे पीएम मोदी, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र अब से थोड़ी देर बाद कृतज्ञ राष्ट्र की तरफ से देश की आजादी में अपना सबकुछ न्योछावर करने वाले सपूतों को नमन करेंगे। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में पीएम मोदी लाल किले की प्राचीर से संबोधित भी करेंगे। अपने आवास से रवाना होने के बाद पीएम मोदी राष्ट्रीय समर स्मारक जाएंगे। यहां के बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि पेश करने के बाद लाल किले पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे। 13वीं बार लाल किले पर ध्वजारोहण करने को तैयार पीएम मोदी युवाओं से विशेष संवाद कर सकते हैं। बीते दिनों आई एक रिपोर्ट के मुताबिक रक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की तरफ से भाषण के विषयों को लेकर सुझाव आमंत्रित किए गए। पहली बार लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रगान- जन गण मन से पहले राष्ट्रीय गीत- वंदे मातरम के पूरे छह पैरा गाए जाएंगे।
Source link
#Independence #Day #Liveथड #दर #म #लल #कल #पर #धवजरहण #करग #पएम #मद #गरड #ऑफ #ऑनर #दय #गय #Independence #Day #Celebration #Live #Narendra #Modi #Speech #Lal #Qila #Delhi #80th #Swatantrata #Diwas


