मुरैना में वेतन कटने से नाराज पशुपालन विभाग का चपरासी पिस्टल लेकर उप संचालक के चेंबर पहुंचा और धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज किया, जबकि कलेक्टर ने उसे नि …और पढ़ें

HighLights
- वेतन कटने से नाराज चपरासी पिस्टल लेकर पहुंचा।
- उप संचालक को जान से मारने की धमकी दी।
- 30 दिन की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं हुई।
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। पशुपालन विभाग का चपरासी पिस्टल लेकर विभाग के उप संचालक के चेंबर में घुस गया और हत्या की धमकी दे डाली। वेतन कटने से नाराज चपरासी ने उप संचालक की तस्वीर पर माला चढ़वाने की धौंस दी। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। कलेक्टर ने दबंग चपरासी को निलंबित कर दिया है।
पशुपालन विभाग के उप संचालक बृजकिशोर शर्मा ने बताया कि विभाग के हर कर्मचारी की हाजिरी सार्थक एप पर ऑनलाइन लगती है। ऑनलाइन हाजिरी नियमित नहीं लगने पर वेतन कट जाता है। बानमोर पशु चिकित्सालय में पदस्थ चपरासी भूरे सिंह भदौरिया ने बीते 90 दिन में 30 दिन ऑनलाइन हाजिरी ही नहीं लगाई। उनकी लाेकेशन कार्यस्थल की जगह कहीं और दिख रही है, इसीलिए चपरासी का 30 दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए।
उप संचालक ने बताया कि उन्होंने इस महीने 15 दिन का वेतन काट दिया। इसी बात पर मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे के करीब चपरासी भूरेसिंह पिस्टल लेकर ऑफिस में आ धमका और पांच दिन में वेतन जारी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।
चपरासी को किया निलंबित
कोतवाली टीआइ अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी चपरासी पर केस दर्ज कर लिया है। उधर उप संचालक की रिपोर्ट पर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने चपरासी को निलंबित कर दिया है। उप संचालक ने बताया कि चपरासी भूरे सिंह को अनुकंपा नौकरी मिली है, वह ड्यूटी पर नहीं आता। ग्वालियर में प्रॉपर्टी डीलिंग का धंधा करता है। उसे ड्यूटी पर रहने को कहा जाता है, इसीलिए वह धमकियां दे रहा है।
Source link
#वतन #जर #कर #नह #त #तसवर #म #मल #टग #जएग #उप #सचलक #क #पसटल #दखकर #चपरस #न #द #धमक


