![]()
दतिया के दुरसड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को कामद रोड स्थित क्रेशर के पास युवक से मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया। घटना में बीकर निवासी 47 वर्षीय अशोक दांगी घायल हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि, स्विफ्ट कार से आए साकेत शर्मा, सक्षम शर्मा, कल्ला गुर्जर, अभिषेक शर्मा सहित दो अज्ञात लोगों ने उन्हें रोककर मारपीट की और कट्टे से फायर किए। फायरिंग में एक गोली उनकी बाइक में लगी। अशोक ने हमलावरों पर 10 हजार रुपए लूटने का भी आरोप लगाया है। अशोक के मुताबिक वह शनिवार सुबह करीब 11 बजे मजदूरों को धान लगाने की मजदूरी देने के लिए रुपए लेकर जा रहे थे। इसी दौरान कामद रोड पर क्रेशर के पास आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। मारपीट और फायरिंग के बाद आरोपी मौके से भाग गए। घायल को परिजन भांडेर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लूट की धारा जोड़ने की मांग पर लगाया जाम
घटना के बाद परिजनों और समर्थकों ने दतिया-भांडेर रोड पर आड़ेगोला के पास जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर रही है, लेकिन 10 हजार रुपए लूटने के आरोप में लूट की धारा नहीं जोड़ी जा रही। सूचना पर एसडीओपी पीसी यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी मांग पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस द्वारा लूट की धारा जोड़ने की बात स्वीकार किए जाने के बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। जाम के दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फायरिंग, मारपीट व लूट के आरोपों की पुष्टि के लिए घटनास्थल एवं अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। एसडीओपी पीसी यादव ने बताया कि, जाम खुलगया है। परिजनों के बयान लिए जा रहे है। कथनों की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
Source link
#दतय #म #यवक #स #मरपट #फयरग #बइक #म #लग #गल #हजर #लट #परजन #न #कय #सडक #जम #datia #News


