क्षिप्रा थाना क्षेत्र के सुल्लाखेड़ी ब्रिज पर युवक को घेरकर मारपीट करने और उसकी कार व दो मोबाइल लूटकर फरार हुए आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी छत्तीसगढ़ पासिंग कार से मौके से फरार हुए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कार के नंबर के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।
इंदौर ग्रामीण एसपी राजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि युवक विनोद अलसुबह सुल्लाखेड़ी ब्रिज पर अपने दोस्तों के साथ सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान कार से आए आरोपियों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी विनोद की टाटा नेक्सॉन कार और दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को वारदात में इस्तेमाल की गई छत्तीसगढ़ पासिंग कार के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में संदिग्ध कार दिखाई देने के बाद पुलिस ने उसके नंबर के आधार पर उसकी आवाजाही की जानकारी जुटाई।
पढ़ें: हर साल एक लाख युवाओं को रोजगार, सभी जिलों में बनेंगे MSME पार्क; CM ने किए कई बड़े एलान
पुलिस ने अलग-अलग स्थानों के सीसीटीवी फुटेज को जोड़ते हुए संदिग्ध कार के रास्ते को ट्रेस किया और आरोपियों के गांव दुपाड़ा तक पहुंच गई। यहां पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने सुल्लाखेड़ी ब्रिज पर युवक के साथ मारपीट और लूट की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से लूटी गई कार और मोबाइल फोन की बरामदगी के साथ वारदात में शामिल अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों ने इससे पहले ऐसी किसी अन्य वारदात को अंजाम दिया है या नहीं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर मामले में जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
Source link
#Indore #Crime #यवक #स #मरपट #कर #करमबइल #लटन #वल #आरप #गरफतर #CCTV #स #पलस #पहच #गव #तक


