इंदौर के जू में 14डी थियेटर में बीस मिनट का शो देखने के लिए दर्शकों को प्रति टिकिट देना होंगे 70 रुपये

इंदौर के जू में 14डी थियेटर में बीस मिनट का शो देखने के लिए दर्शकों को प्रति टिकिट देना होंगे 70 रुपये

इंदौर में फिल्म देखने का नया अनुभव अब 2डी, एमएक्स4डी और 4डीएक्स से भी ऊपर 14डी थियेटर में भी मिलेगा।लंबे इतजार के बाद 16 अगस्त को मुख्यमंत्री डा. मोहन…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 15 Aug 2026 11:18:53 AM (IST)Updated Date: Sat, 15 Aug 2026 11:35:30 AM (IST)

इंदौर के जू में 14डी थियेटर में बीस मिनट का शो देखने के लिए दर्शकों को प्रति टिकिट देना होंगे 70 रुपये
इंदौर के जू में 14डी थियेटर में बीस मिनट का शो देखेंगे दर्शक। (एआई इमेज)

HighLights

  1. इंतजार खत्म :देश के पहले 40 सीट वाले 14डी थियेटर का लोकार्पण कल
  2. साथ ही डिजिटल गार्डन, भूल भैलेया और वर्चुअल जंगल का भी मिलेगा अनुभव
  3. दर्शकों को 70 प्रति टिकिट की राशि चुकानी होगी, एक शो करीब 20 मिनिट का होगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : इंदौर में फिल्म देखने का नया अनुभव अब 2डी, एमएक्स4डी और 4डीएक्स से भी ऊपर 14डी थियेटर में भी मिलेगा। लंबे इतजार के बाद 16 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कमला नेहरू देश के पहले 14डी थियेटर का लोकार्पण करेंगे।

इसके लिए दर्शकों को 70 प्रति टिकिट की राशि चुकानी होगी। एक शो करीब 20 मिनिट का होगा। उदघाटन के बाद दर्शकों को लिए शो शुरू कर दिए जाएंगे। इसकी निर्माण से जुड़ी सभी कार्य पूरे हो गए हैं। शुक्रवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव और एमआईसी सदस्यों ने थियेटर का दौर भी किया।

जंगल और वन्यजीवन का अनूठा अनुभव मिलेगा

इसमें चिड़ियाघर में आने वाले दर्शकों को डिजिटल तकनीक से जंगल और वन्यजीवन का अनूठा अनुभव मिलेगा।इंदौर नगर-निगम द्वारा आत्याधुनिक थिएटर का निर्माण कराया गया है। इसकी क्षमता 40 सीटों की है। फिल्म देखने के लिए वीआर चश्म दिए जाएंगे।

हिलने वाली सीटे दृश्य के अनुसार ऊपर-नीचे और आगे पीछे होंगी

हिलने वाली सीटे दृश्य के अनुसार ऊपर-नीचे और आगे पीछे होंगी। सराउंड सिस्टम से ऐसा लगेगा कि जंगली जानवर आसपास है। एक साथ 14 विशेष प्रभाव का अनुभव दर्शकों को मिलेगा। तेज हवा की फुहार, कंपन, सीटों की गति, रोशनी धुंध और दृश्य अनुसार खुशबू वाले दृश्य दिखाई देंगे।

Source link
#इदर #क #ज #म #14ड #थयटर #म #बस #मनट #क #श #दखन #क #लए #दरशक #क #परत #टकट #दन #हग #रपय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *