खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या स्वस्थ रहने का कोई शॉर्टकट है? ज्यादातर विशेषज्ञों का जवाब होगा-नहीं। असल में न कोई एक सुपरफूड ऐसा है जो हर बीमारी से बचा सके और न कोई एक एक्सरसाइज ऐसी है जो पूरी सेहत की गारंटी दे। बल्कि असली सेहत रोज की छोटी-छोटी से मिलकर बनती है। सुबह जागने से लेकर रात में सोने तक हम जो कुछ भी करते हैं उन सभी का हमारी सेहत पर सीधा असर होता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हम सभी अक्सर वजन कम होने को असली सेहत मान लेते हैं। वजन सामान्य है तो मान लेते हैं कि सब ठीक है। लेकिन शरीर की फिटनेस इससे कहीं बड़ी चीज है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम और अच्छा खानपान बहुत जरूरी है। सुबह सूरज की रोशनी में समय बिताना, दिन में पर्याप्त शारीरिक गतिविधि करना और रात को पर्याप्त नींद लेना शरीर की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है।
क्या आपका शरीर स्वस्थ है?

2 of 5
शरीर को स्वस्थ कैसे रखें
– फोटो : Adobe Stock Images
अच्छी सेहत कैसे पाएं?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अच्छी सेहत पाने के लिए नियमित रूप से शरीर को सक्रिय रखना जरूरी है। शारीरिक गतिविधि सिर्फ वजन को कंट्रोल नहीं करती है बल्कि हृदय और मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के अलावा और कई तरह की क्रॉनिक बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए भी महत्वपूर्ण है। आप रोज की आदतों में थोड़ा सा बदलाव करके शरीर को फिट और स्वस्थ रख सकते हैं।
आइए अच्छी सेहत के लिए ऐसे ही कुछ जरूरी आदतों के बारे में जान लेते हैं।

3 of 5
सूरज की रोशनी में समय बिताना जरूरी
– फोटो : Freepik.com
सुबह सूरज की रोशनी में समय जरूर बिताएं
सुबह की प्राकृतिक रोशनी शरीर की सर्कैडियन रिदम को नियमित रखने में मदद करती है। सुबह कुछ समय बाहर प्राकृतिक रोशनी में रहना और दिन-रात के नियमित चक्र को बनाए रखना नींद के पैटर्न के लिए उपयोगी है।
- सुबह के समय 10-15 मिनट बालकनी, छत या बाहर थोड़ी देर टहलना बहुत फायदेमंद हो सकता है। इससे शरीर के लिए जरूरी विटामिन-डी की भी आसानी से पूर्ति हो जाती है।

4 of 5
डाइट को ठीक रखना जरूरी
– फोटो : Freepik.com
डाइट पर दें ध्यान
हेल्दी डाइट का मतलब अक्सर लोग सिर्फ सलाद खाना मान लेते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को संतुलित आहार जैसे फल, सब्जियां, दालें, साबुत अनाज, नट्स और उचित मात्रा में प्रोटीन वाली चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं।
- भोजन में विविधता से जरूरी पोषक तत्व प्राप्त करने में मदद मिलती है। बहुत ज्यादा नमक, चीनी और अस्वास्थ्यकर वसा वाले खाद्य पदार्थों की मात्रा भोजन में कम से कम रखें।

5 of 5
स्क्रीन टाइम करना बहुत जरूरी
– फोटो : Freepik.com
इन आदतों को भी बनाएं दिनचर्या का हिस्सा
- शरीर को सामान्य रूप से काम करने के लिए पानी की जरूरत होती है। दिनभर नियमित रूप से पानी पीना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है।
- लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठना शारीरिक निष्क्रियता बढ़ा सकता है। ऑफिस या घर से काम करने वालों के लिए स्क्रीन ब्रेक जरूरी है। काम के दौरान समय-समय पर उठना, थोड़ी देर चलना और आंखों को आराम देना जरूरी है।
- अच्छी सेहत के लिए मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और तनाव को कम करने वाली आदतें मेंटल हेल्थ को ठीक रखती हैं जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।
- सभी वयस्कों को हर रात कम से कम 7 घंटे की नींद की जरूरत होती है। नींद शरीर और दिमाग की रिकवरी के लिए महत्वपूर्ण है। लगातार कम नींद लेने से दिन में थकान, काम पर ध्यान लगाने में परेशानी और लंबे समय में क्रॉनिक बीमारियों का खतरा हो सकता है।
————–
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
Source link
#Healthy #Bodyकय #ह #घट #क #हलथ #फरमल #जनए #सबह #स #लकर #रत #तक #कय #कर #Stay #Healthy #Fit #Morning #Evening #Routine #Follow



