सुकृति कक्कड़ ने बताया कैसी होगी शौमिक शेट्टी संग शादी, बोलीं- लाल जोड़े में दुल्हन बनना है सपना

सुकृति कक्कड़ ने बताया कैसी होगी शौमिक शेट्टी संग शादी, बोलीं- लाल जोड़े में दुल्हन बनना है सपना



सुकृति कक्कड़ ने बताया कैसी होगी शौमिक शेट्टी संग शादी, बोलीं- लाल जोड़े में दुल्हन बनना है सपना

सिंगर सुकृति कक्कड़ ने आखिरकार अपनी लव लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है. सिंगर ने मुंबई के बिजनेसमैन शौमिक शेट्टी से सगाई कर ली है. सुकृति ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को इस खुशखबरी की जानकारी दी. अब एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने अपने रिश्ते, शादी की प्लानिंग और अपने ब्राइडल लुक को लेकर भी कई दिलचस्प बातें बताई हैं.

शौमिक शेट्टी के साथ रिश्ते पर क्या बोलीं सुकृति कक्कड़?

सुकृति कक्कड़ और शौमिक शेट्टी ने 31 जुलाई को टस्कनी में सगाई की. सुकृति ने बताया कि यह फैसला अचानक नहीं था, बल्कि दोनों ने सोच-समझकर अपने रिश्ते को प्राइवेट रखने का फैसला किया था. हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में सुकृति ने बताया कि जब दोनों ने अपने रिश्ते की शुरुआत की थी, तभी उन्होंने तय कर लिया था कि इस रिश्ते को पूरी अहमियत और सम्मान देंगे. वह इसे लोगों के सामने तभी लाना चाहती थीं, जब उन्हें लगे कि सही समय आ गया है. सुकृति के मुताबिक, अब इतने सालों के बाद उन्हें लगा कि अपने रिश्ते को दुनिया के सामने लाने का यही सही वक्त है.

अगले साल हो सकती है शादी

सुकृति कक्कड़ के मुताबिक, शादी अगले साल होने की संभावना है. सुकृति ने बताया कि वह और शौमिक दोनों ही काफी प्लानिंग करने वाले लोग हैं, इसलिए शादी की तैयारियों के लिए वह अपना समय लेना चाहते हैं. सुकृति ने यह भी बताया कि यह शादी उनके परिवार के लिए बेहद खास होगी, क्योंकि वह अपनी बहनों में आखिरी हैं जिनकी शादी होनी बाकी थी. इसलिए वह चाहती हैं कि इस खास मौके को पूरे परिवार के साथ खूबसूरत तरीके से सेलिब्रेट किया जाए।

कैसी होगी सुकृति कक्कड़ की ब्राइडल लुक?

शादी के लुक को लेकर सुकृति ने साफ कर दिया है कि उनके मन में लंबे समय से एक रंग तय है. सिंगर ने बताया कि उन्होंने खुद को हमेशा लाल जोड़े में दुल्हन के रूप में देखा है. इसलिए उनका ब्राइडल लुक रेड होने की काफी संभावना है. सुकृति पंजाबी परिवार से हैं, जबकि शौमिक साउथ इंडियन हैं. सिंगर ने बताया कि दोनों की शादी कुछ हद तक फिल्म ‘2 स्टेट्स’ जैसी हो सकती है, जहां दो अलग-अलग संस्कृतियां एक साथ नजर आती हैं. सुकृति ने माना कि अभी उन्हें खुद नहीं पता कि आखिर शादी का फाइनल रूप कैसा होगा, लेकिन दोनों इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

इन हिट गानों के लिए जानी जाती हैं सुकृति

सुकृति कक्कड़ बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर्स में शामिल हैं. उन्होंने कई हिट गानों को अपनी आवाज दी है. इनमें फिल्म ‘बॉस’ का टाइटल ट्रैक, ‘दिल धड़कने दो’ का ‘पहली बार’, ‘कपूर एंड संस’ का ‘कर गई चुल्ल’ और शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का ‘झूमे जो पठान’ शामिल है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में होगी गुल्लू की एंट्री? स्प्लिट्सविला और रोडीज जीत चुके हैं कुशल तंवर

The post सुकृति कक्कड़ ने बताया कैसी होगी शौमिक शेट्टी संग शादी, बोलीं- लाल जोड़े में दुल्हन बनना है सपना appeared first on Prabhat Khabar.



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *