Indore News: इंदौर के समीप एक गांव में स्कूली बच्चों को बांटे फफूंद लगे लड्डू, खाद्य विभाग ने दुकान पर छापा मारा

इंदौर के समीप खुड़ैल के सोन गुराड़िया गांव में स्कूली बच्चों को फफूंद लगे लड्डू बांटने का मामला सामने आया है। बच्चे स्वतंत्रता दिवस पर हुए आयोजनों में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद बच्चों को लड्डू के पैकेट दिए गए, लेकिन उनमें से बदबू आ रही थी। कुछ लड्डुओं पर फफूंद भी लगी थी। बच्चों ने इसकी शिकायत स्कूल स्टाफ से की।

 

स्कूल प्रबंधन ने पहले मामला दबाने की कोशिश की, लेकिन जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो वे स्कूल पहुंचे और कार्यक्रम के दौरान चल रहा लड्डू वितरण रुकवाया। इसके बाद अफसरों को सूचना दी गई।

 

स्कूल में बांटने के लिए इंदौर के खजराना क्षेत्र की एक दुकान से 40 किलो लड्डू मंगाए गए थे। इस बीच, जिन बच्चों ने लड्डू खा लिए थे, उनमें से दो ने पेट दर्द की शिकायत की।खराब लड्डू बांटे जाने की शिकायत ग्रामीणों ने क्षेत्र के तहसीलदार से की। इसके बाद इंदौर से खाद्य विभाग की टीम स्कूल पहुंची और लड्डू जब्त किए। मौके पर मिले लड्डुओं के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। अफसरों ने कहा कि लड्डुओं में बदबू आ रही थी। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

अफसरों को सरपंच ने बताया कि पंचायत ने इंदौर के खजराना क्षेत्र के एक दुकानदार से स्कूल में बांटने के लिए 40 किलो लड्डू खरीदे थे। इसका पूरा भुगतान भी कर दिया गया था।इसके बाद खाद्य विभाग की दूसरी टीम खजराना स्थित दुकान पर पहुंची और उस कारखाने का भी निरीक्षण किया, जहां लड्डू बनाए गए थे। वहां टीम को गंदगी मिली। मौके पर मिले लड्डुओं के सैंपल भी अधिकारियों ने लिए और उन्हें जांच के लिए भेजा है।

Source link
#Indore #News #इदर #क #समप #एक #गव #म #सकल #बचच #क #बट #फफद #लग #लडड #खदय #वभग #न #दकन #पर #छप #मर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *