खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Air Conditioner: गर्मियों के मौसम में एयर कंडीशनर अधिकतर लोगों के घरों की सबसे बड़ी जरूरत बन जाता है। चिलचिलाती धूप से राहत पाने के लिए हम अपने कमरे का एसी पूरा दिन चलाकर रखते हैं, लेकिन कई बार घर के सदस्य बार-बार कमरा खोलते रहते हैं।
मगर क्या आपने कभी सोचा है कि बार-बार दरवाजा खुलने से आपके एसी की कूलिंग और बिजली के बिल पर कितना बुरा असर पड़ता है? जब ऐसा होता है, तो कमरे की ठंडी हवा बाहर चली जाती है और बाहर की गर्म हवा अंदर आ जाती है, जिससे एसी को बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।

2 of 5
AC Tips
– फोटो : Freepik
कूलिंग कम होने और तापमान बिगड़ने की समस्या
- दरवाजा बार-बार खुलने से कमरे का तापमान बार-बार बदलता रहता है, जिससे एसी को लगातार तेज ठंडक बनाए रखने में परेशानी होती है।
- बाहर की गर्म और उमस भरी हवा अंदर आने से कमरे में ठंडक कम हो जाती है और आपको उतनी ठंडक महसूस नहीं होती जितनी होनी चाहिए।
- कमरे के तापमान में उतार-चढ़ाव होने के कारण एसी की कूलिंग क्षमता प्रभावित होती है और जिससे कॉम्प्रेशर को अधिक मेहनत करना पड़ता है।

3 of 5
AC Tips
– फोटो : Freepik
बिजली की खपत बढ़ना और कंप्रेसर पर दबाव
- ठंडी हवा के बाहर जाने और गर्म हवा के अंदर आने से एसी के कंप्रेसर को अपनी क्षमता से ज्यादा और लगातार काम करना पड़ता है।
- कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ने के कारण बिजली की खपत बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, जिससे महीने के अंत में भारी-भरकम बिजली का बिल आता है।
- बार-बार तापमान घटने-बढ़ने से मशीन की एनर्जी रेटिंग का पूरा फायदा नहीं मिल पाता और बिजली बर्बाद होती है।

4 of 5
AC Tips
– फोटो : Freepik
कूलिंग सुधारने और बिजली बचाने के आसान उपाय
- कमरे के दरवाजे और खिड़कियों को बार-बार खोलने से बचें और कोशिश करें कि आने-जाने के तुरंत बाद दरवाजा ठीक से बंद करना जरूरी होता है।
- अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं, तो उन्हें समझाएं या दरवाजे पर खुद ब खुद बंद होने वाला क्लोजर लगवा लें।
- कमरे के दरवाजों और खिड़कियों के किनारों पर रबड़ की सीलिंग या कर्टन लगाएं ताकि ठंडी हवा बाहर न जा सके।
- एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच सेट रखें ताकि कंप्रेसर पर कम दबाव पड़े और बिजली की बचत हो सके।

5 of 5
AC Tips
– फोटो : Freepik
लंबे समय तक एसी सुरक्षित रखने के जरूरी नियम
- एसी की कार्यक्षमता को बनाए रखने के लिए समय-समय पर उसके एयर फिल्टर की सफाई जरूर करवाते रहें ताकि हवा का बहाव सही रहे।
- साल में कम से कम एक बार किसी अच्छे मैकेनिक से एसी की सर्विसिंग जरूर करवाएं ताकि मशीन बिना किसी रुकावट के चलती रहे।
- थोड़ी सी सावधानी बरतने से आपको गर्मी में भी कम खर्च में बेहतरीन और आरामदायक कूलिंग का अनुभव मिल सकता है।
Source link
#Tipsकमर #क #दरवज #बरबर #खलन #स #एस #क #कलग #पर #कतन #असर #पडत #ह #यह #समझ #Cooling #Tips #Frequently #Opening #Room #Doors #Affects #Air #Conditioners #Performance



