![]()
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय में कथित ‘वंदे मातरम’ के अपमान का मामला तूल पकड़ गया है। इसके विरोध में रविवार देर शाम भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने झाबुआ में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की, इस घटना को राष्ट्र विरोधी मानसिकता बताया। रविवार शाम करीब 6:30 बजे बड़ी संख्या में भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राजवाड़ा चौक पर एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ताओं ने ‘कांग्रेस मुर्दाबाद’ और ‘राहुल गांधी मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए आजाद चौक तक मार्च निकाला। उन्होंने आजाद चौक स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर कैंडल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक घटना आजाद चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता दौलत भावसार और युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश परमार ने घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे पवित्र अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम’ का अपमान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। इसे एक सोची-समझी राष्ट्र विरोधी मानसिकता करार दिया गया। विरोध प्रदर्शन में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और महिला मोर्चा की पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें कल्याण सिंह डामोर, अतुल चौहान, अजय पोरवाल, भूपेश सिंगोड़, प्रताप कटारा, लवेश सोनी और महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपमाला बामनिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ गायन के साथ हुआ।
Source link
#झबआ #म #वद #मतरम #अपमन #पर #भजयम #क #परदरशन #कगरस #करयलय #म #अपमन #क #वरध #म #नरबज #कडल #मरच #Jhabua #News


