‘दीमक की तरह दिमाग को खा जाएंगे’, पीएम मोदी के बाद कंगना ने ‘दिमागी नक्सल’ लोगाें पर कसा तंज; बोलीं- दूर भागिए – Kangana Ranaut Takes Dig At Dimagi Naxals Says Spot And Mark These People Around You And Run

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी

Updated Sun, 16 Aug 2026 10:37 PM IST

Kangana Ranaut Takes Dig at Dimagi Naxals: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से भाषण देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सशस्त्र नक्सलवाद खत्म हो रहा है लेकिन दिमागी नक्सल सोच रखने वाले लोग अशांति फैलाते हैं। पीएम के इस बयान को लेकर कंगना ने भी ऐसे लोगों पर तंज कसा है। 

‘दीमक की तरह दिमाग को खा जाएंगे’, पीएम मोदी के बाद कंगना ने ‘दिमागी नक्सल’ लोगाें पर कसा तंज; बोलीं- दूर भागिए – Kangana Ranaut Takes Dig At Dimagi Naxals Says Spot And Mark These People Around You And Run

कंगना रनौत
– फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

विस्तार

सासंद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर रविवार रात देर एक पोस्ट साझा की। इसमें वह दिमागी नक्सल प्रवृति के लोगों पर निशाना साध रही हैं। आम नागरिकों को सचेत कर रही हैं। जानिए, कंगना ने अपनी पोस्ट में क्या-क्या लिखा है। 

कैसे लोगों को कंगना ने कहा दिमागी नक्सल? 

अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में कंगना रनौत लिखती हैं, ‘अपने आस-पास देखिए, जो लोग लगातार भारत के दुश्मनों को तो इंसान जैसा दिखाते हैं और देश बनाने या सीमाओं की रक्षा करने वालों को बुरा-भला कहते हैं। वह खुद को फेमिनिस्ट और मॉडर्न बताते हैं, लेकिन बुर्के का बचाव करते हैं और आतंकवादियों को ‘मिलिटेंट’ कहते हैं।’

कंगना आगे लिखती हैं, ‘वह इस बात पर जोर देते हैं कि हर किसी को अपनी मर्जी से जीने की आजादी होनी चाहिए, भले ही इसके लिए संस्कृति, सभ्यता या बुनियादी तहजीब से समझौता करना पड़े। जब तक कि वह कोई अपराध न करें। लेकिन जाहिर है, जब आप इंसानों की जानवरों जैसी प्रवृत्तियों को बढ़ावा देते हैं और उन्हें बिना किसी रोक-टोक के छोड़ देते हैं, तो सीमाएं लांघी ही जाती हैं। और फिर यही लोग उन अपराधियों के जीने के अधिकार के लिए याचिकाएं दायर करते हैं, ये लोग ‘दिमागी नक्सली’ हैं।’

Source link
#दमक #क #तरह #दमग #क #ख #जएग #पएम #मद #क #बद #कगन #न #दमग #नकसल #लग #पर #कस #तज #बल #दर #भगए #Kangana #Ranaut #Takes #Dig #Dimagi #Naxals #Spot #Mark #People #Run

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *