ग्वालियर में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद: पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता के परिवार पर आरोप, आंख में मिर्च झोंकने का वीडियो वायरल

ग्वालियर में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद: पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता के परिवार पर आरोप, आंख में मिर्च झोंकने का वीडियो वायरल

Gwalior Land Registry Dispute: दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को एक पक्ष जब जमीन पर कब्जा करने पहुंचा, तभी दूसरा…और पढ़ें

Publish Date: Mon, 17 Aug 2026 09:12:20 AM (IST)Updated Date: Mon, 17 Aug 2026 09:12:59 AM (IST)

ग्वालियर में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद: पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता के परिवार पर आरोप, आंख में मिर्च झोंकने का वीडियो वायरल
दोनों पक्षों में होता विवाद। वीडियोग्रैब

HighLights

  1. जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद
  2. महिला ने आंख में झोंकी मिर्च
  3. पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता के परिवार पर आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के माधोगंज इलाके में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। एक पक्ष ने दूसरे की आंख में मिर्च झोंक दी। एक पक्ष पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता के परिवारजन बताए जा रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लंबे समय से चल रहा था विवाद

दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को एक पक्ष जब जमीन पर कब्जा करने पहुंचा, तभी दूसरा पक्ष भी वहां पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे। इस दौरान एक पक्ष की महिलाओं ने आंख में मिर्च झोंक दी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की वीडियो रिकॉर्डिंग की, जो अब सार्वजनिक हो गई है।

naidunia_image

विवाद के वीडियो से लिए गये चित्र। वीडियोग्रैब

पीड़ित बोले- कोर्ट में मामला होने के बावजूद दीपक गुप्ता जबरन कब्जा करना चाहते थे…

पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता के परिवार के दीपक गुप्ता पर पड़ोसी रोहिणी घाटगे, मनोज घाटगे, जितेंद्र घाटगे और संजय घाटगे ने जबरन जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि मामला अदालत में चल रहा है, लेकिन दीपक गुप्ता जबरन कब्जा करना चाहते थे, इसी पर विवाद हुआ।

Source link
#गवलयर #म #जमन #पर #कबज #क #लकर #द #पकष #म #ववद #परव #महपर #समकष #गपत #क #परवर #पर #आरप #आख #म #मरच #झकन #क #वडय #वयरल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *