Ananya Raj Death Reason: ग्लैमर की दुनिया से एक और बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। 27 साल की मशहूर एक्ट्रेस अनन्या राज का निधन हो गया है और परिवार ने इस हसीना का अंतिम संस्कार भी कर दिया है। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये हैं कि अनन्या राज का निधन अभी नहीं बल्कि महीने भर पहले 15 जुलाई को हुआ था लेकिन उनकी फैमिली ने इस दुखद खबर को उनके फैंस के साथ अब शेयर किया है। इस खबर के मिलते ही अनन्या के फैंस भारी दुख में हैं।

15 जुलाई को नींद में ही हो गई मौत
‘7 आवर्स टू गो’, ‘द फाइनल एग्जिट’ और ‘घोस्ट’ जैसी फिल्मों में नजर आईं अनन्या की मौत की बात करें तो उनके परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वह एक साल से ज्यादा समय से शारीरिक और मानसिक तकलीफों से जूझ रही थीं और फिर 15 जुलाई को नींद में ही मौत हो गई। हालांकि, परिवार ने यह नहीं बताया कि अनन्या को असल में तकलीफ क्या थी और मौत का कारण क्या था।
कैसे हुई अनन्या राज की मौत
अनन्या राज की मौत के एक महीने बाद परिवार ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में एक्ट्रेस की मौत की जानकारी दी। पोस्ट में लिखा, ‘यह अनन्या का परिवार है। बहुत दुख के साथ हमें यह बताना पड़ रहा है कि 15 जुलाई की सुबह-सुबह अनन्या का निधन हो गया। नींद में ही वह शांति से चल बसी। पिछले एक साल से ज्यादा समय से वह शारीरिक और मानसिक तकलीफों से गुजर रही थीं और उनसे उबरने के लिए उन्होंने एक योद्धा की तरह संघर्ष किया।’
कौन थी अनन्या राज
अनन्या की पहली बॉलीवुड फिल्म 7 Hours to Go साल 2016 में आई थी। इसके अगले साल ही 2017 में अनन्या राज की फिल्म द फाइनल एग्जिट रिलीज हुई थी। फिर 2019 में Ghost मूवी में अनन्या राज नजर आई थीं। अनन्या राज, बॉलीवुड से लेकर रीजनल सिनेमा की फिल्मों में काम करते हुए भारी स्ट्रग्ल कर अपना नाम बनाया था।


