![]()
पन्ना जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच सोमवार को विश्रामगंज घाटी में एक विशालकाय पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। इस घटना में कई कार और बाइक सवार बाल-बाल बचे। फिलहाल किसी भी व्यक्ति के घायल होने के जानकारी नहीं मिली है। पेड़ गिरने से पन्ना-अजयगढ़ मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं, जिससे कई वाहन फंस गए है। JCB-कटर मशीनों से राहत कार्य जारी प्रत्यक्षदर्शी अशोक ने बताया कि वे जब मौके से गुजर रहे थे तब अचानक एक पेड़ भरभराकर सड़क पर आ गिरा। उनके मुताबिक कुछ सेकंड का भी अंतर होता तो कई लोगों की जान जा सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी बारिश के बीच मौके पर पहुंचे। कटर मशीनों और JCB की मदद से पेड़ के विशाल तनों को हटाने का काम जारी है। हालांकि, लगातार बारिश के कारण राहत कार्य में परेशानी हो रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही पेड़ हटाकर रास्ता साफ कर दिया जाएगा ताकि फंसे हुए यात्रियों को राहत मिल सके।
Source link
#पड #गरन #स #पननअजयगढ #मखय #मरग #बधत #वशरमगज #घट #म #हई #घटन #JCBकटर #मशन #स #पड #हटन #क #कम #जर #Panna #News


