Ronaldo-georgina:अरबों की संपत्ति, फिर भी रोनाल्डो से लिविंग रूम में शादी! जॉर्जिना ने बताया इस फैसले का कारण – Why Cristiano Ronaldo And Georgina Rodriguez Chose To Get Married In Their Living Room
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज की शादी जितनी खास है, उतनी ही सादगी भरी भी। आमतौर पर किसी सेलिब्रिटी की शादी की कल्पना भव्य आयोजन, आलीशान वेन्यू और बड़ी मेहमान सूची के साथ की जाती है, लेकिन इस स्टार कपल ने इसके बिल्कुल उलट फैसला लिया। दोनों ने 11 अगस्त को अपने घर के लिविंग रूम में शादी के वचन लिए। रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर हाथों में शादी की अंगूठियां पहने अपनी और जॉर्जिना की तस्वीर साझा कर शादी की पुष्टि की थी। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने सिर्फ ‘CG’ लिखा था। सी और जी के बीच दिल का इमोजी भी बना था।
2 of 4
रोनाल्डो जॉर्जिना की शादी का वीडियो
– फोटो : Vogue Instagram
बचपन में महल की शादी का था सपना
जॉर्जिना ने वोग (Vogue) को दिए इंटरव्यू में बताया कि बचपन में वह अपनी शादी को बेहद भव्य बनाने का सपना देखती थीं। उन्होंने कहा, ‘मैं सबसे बड़े महल, सबसे बड़ी बग्घी, सबसे लंबी ड्रेस और हीरों से भरे मुकुट का सपना देखती थी। लेकिन अब मैं कहती हूं- नहीं। मैं अपने पार्टनर और बच्चों के साथ घर पर कुछ प्राइवेसी चाहती हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘महल, घर, द्वीप, घोड़े और कारें- ये सब हमारे पास हर दिन उपलब्ध हैं। लेकिन कुछ प्राइवेसी और निजी होना हमारे लिए ज्यादा असामान्य है।’
🚨❤️ 𝗗𝗜𝗗 𝗬𝗢𝗨 𝗞𝗡𝗢𝗪: Cristiano Ronaldo and Georgina Rodríguez chose to have their wedding in the LIVING ROOM of their own home, with only their children present. 💍
Georgina: “We chose the living room where we have breakfast, lunch and dinner, where we live our everyday… pic.twitter.com/xDxGHL2wpS
रोनाल्डो जॉर्जिना की शादी
– फोटो : Vogue Instagram
लिविंग रूम में लिए शादी के वचन
जॉर्जिना ने बताया कि दोनों ने अपने घर के उसी लिविंग रूम में शादी करने का फैसला किया, जहां उनका परिवार रोजमर्रा की जिंदगी जीता है। उन्होंने कहा, ‘हमने इसे अपने घर के लिविंग रूम में करने का फैसला किया, जहां हम नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना खाते हैं और जहां हम अपनी जिंदगी की वास्तविकता जीते हैं। 30 साल बाद मैं चाहती हूं कि बच्चे इस टेबल को देखकर कहें- इस टेबल पर कुछ अद्भुत हुआ था, हमारे माता-पिता ने यहीं शादी के वचन लिए थे।’ रोनाल्डो ने इस पर मजाकिया अंदाज में कहा, ‘शायद तब यह वही टेबल नहीं होगी। हम सजावट बदल सकते हैं।’
2016 में गुच्ची स्टोर पर हुई थी पहली मुलाकात
रोनाल्डो और जॉर्जिना की पहली मुलाकात अगस्त 2016 में मैड्रिड के एक गुच्ची स्टोर में हुई थी। उस समय जॉर्जिना वहां सेल्स असिस्टेंट के तौर पर काम करती थीं। उस पहली मुलाकात को याद करते हुए जॉर्जिना ने कहा, ‘मैं उनकी ओर पीठ करके खड़ी थी और फिर मुड़ी और उन्हें देखा। हमारी नजरें मिलीं और उस पल से ऐसा लगा जैसे यह एक सपना हो।’ रोनाल्डो ने भी उनकी बात पर सहमति जताते हुए कहा, ‘हां, एक सपना। मैं जानता हूं कि वह मेरी जिंदगी का प्यार हैं और मुझे लगता है कि मैं भी उनके लिए वही हूं। मुझे लगता है कि वह भी मानती हैं कि मैं उनकी जिंदगी का प्यार हूं।’
जॉर्जिना ने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में परिवार और दोस्तों के साथ एक बड़ा समारोह हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘भविष्य में हम एक बड़ी शादी करेंगे, ताकि परिवार और दोस्तों के साथ इसका जश्न मना सकें।’ फिलहाल, दोनों ने अपनी शादी को बेहद निजी रखते हुए उस जगह को चुना, जहां उनके परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी गुजरती है। यही सादगी इस शादी को बाकी सेलिब्रिटी शादियों से अलग बनाती है।