Hingoli School Repair Starts After Abhijeet Deepke Video & CCTV Expose

Hingoli School Repair Starts After Abhijeet Deepke Video & CCTV Expose

मुंबई1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Hingoli School Repair Starts After Abhijeet Deepke Video & CCTV Expose

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की एक टीम सेामवार को पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा पहुंची। जहां वे कार्यकर्ता शेख अब्दुल हफीज के घर गए। अब्दुल के पिता मफीक पर कुछ लोगों ने 13 अगस्त को हमला कर दिया था। 2 दिन बाद उनकी मौत हो गई थी।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि मफीक 13 अगस्त को अपने गांव करिसुंडा के सरकारी स्कूल में CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान में शामिल हुए थे। उन्होंने स्कूल की बदहाली का वीडियो बनाया था। उसी शाम हथियारबंद लोगों ने घर में घुसकर उन्हें पीटा था।

बांकुड़ा के इंदस इलाके के करिसुंड गांव पहुंची CJP नेता आशुतोष रांका ने कहा कि हम बंगाल सरकार को 10 दिन का समय दे रहे हैं। इस दौरान सभी आरोपी गिरफ्तार हों।

CJP का आरोप है कि हमलावरों ने उनसे माफी मांगते हुए वीडियो रिकॉर्ड करने को कहा था। इनकार करने पर परिवार पर हमला किया गया।

पहले देखिए अब्दुल का बनाया वीडियो…

हमले के पीड़ित अब्दुल के बनाए वीडियो को दीपके ने X अकाउंट पर पोस्ट किया।

हमले के पीड़ित अब्दुल के बनाए वीडियो को दीपके ने X अकाउंट पर पोस्ट किया।

CJP की 4 मांगें, परिवार बोला- मफीक के नाम स्कूल बनाएं

  • अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज करना और हमले के लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति को न्याय के दायरे में लाना शामिल है।
  • पार्टी ने पुलिस की मिलीभगत, लापरवाही और गलत कार्रवाई के आरोपों की कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच की भी मांग की है।
  • पार्टी ने अब्दुल हफीज और उनके परिवार को चौबीस घंटे सुरक्षा देने की मांग भी की है।
  • परिवार की ओर से आर्थिक मुआवजा लेने से इनकार का सम्मान करते हुए अब्दुल के दिवंगत पिता के नाम पर सरकारी स्कूल बनाने की बात कही गई है।

CJP बोली- परिवार को आर्थिक मदद देंगे; पुलिस का दावा- 8 गिरफ्तार

रांका ने कहा कि CJP हाफिज को आर्थिक मदद देगी और राज्य भर में स्कूल ठीक करो अभियान शुरू करेगी। CJP ने कहा कि उसका वॉलंटियर, 25 साल का अब्दुल हफीज, 19 जुलाई को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के बाद दिल्ली से लौटा था।

13 अगस्त को, वह पार्टी के स्कूल ठीक करो अभियान के तहत करिसुंडा वेस्ट पारा प्राइमरी स्कूल गया था, जिसका मकसद सरकारी स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर में कमियों को रिकॉर्ड करना था।

इधर, बंगाल में इस घटना से राजनीतिक टकराव बढ़ गया है; पुलिस का कहना है कि उसने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि BJP ने हमले से किसी भी संबंध से इनकार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ़्तारियां रविवार को इंदस पुलिस स्टेशन में पीड़ित की पत्नी हसीना बेगम की शिकायत के बाद की गईं। उन्होंने 5 लोगों के नाम बताए थे और आरोप लगाया था कि हमला 10-15 लोगों ने किया था।

दीपके के गांव में स्कूल की मरम्मत शुरू

महाराष्ट्र के हिंगोली में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके के गांव के सरकारी स्कूल में मरम्मत का काम शुरू हो गया है। ये काम दीपके के स्कूल का निरीक्षण कर बुनियादी सुविधाओं की कमी का वीडियो बनाने के दो दिन बाद शुरू हुआ।

दरअसल, दीपके ने 15 अगस्त को संतुक पिंपरी गांव के जिला परिषद स्कूल का दौरा किया था। वे अपनी पार्टी के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत करने वहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्कूल परिसर का वीडियो बनाकर क्लासरूम की टूटी खिड़कियां और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव को उजागर किया था।

अभिजीत दीपके ने शनिवार को महाराष्ट्र के हिंगोली में अपने गांव से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार की अनदेखी की वजह से गरीब छात्रों को नुकसान हो रहा है, और उन्होंने प्राइवेट स्कूलों की फीस पर सीमा लगाने की मांग की।

पंचायत ने शुरू कराया मरम्मत का काम

दीपके के दौरे के तुरंत बाद स्थानीय ग्राम पंचायत सक्रिय हुई और सरकारी स्कूल में मरम्मत का काम शुरू करने का आदेश दिया।

संतुक पिंपरी के सरपंच विजय पुरी ने मीडिया से कहा, “ दीपके स्कूल आए और उन्होंने यहां की सुविधाएं देखीं। उनके बताए इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कमियों पर हमने काम शुरू कर दिया है।”

उन्होंने बताया, “क्षतिग्रस्त खिड़कियां बदली जा रही हैं और खराब CCTV कैमरों को भी बदला जा रहा है। नई खिड़कियों के फ्रेम लगाए जा रहे हैं।”

सरपंच विजय पुरी ने ये भी कहा कि स्कूल के टॉयलेट में पानी की कमी की समस्या भी थी। उन्होंने बताया, “हमने वॉशरूम में चौबीसों घंटे पानी की सप्लाई की व्यवस्था कर दी है।”

————————————–

ये खबर भी पढ़ें…

दीपके बोले-वोटर सरकार चुनता था, अब सरकार वोटर चुनती है:CJP को सियासी पार्टी नहीं बनाएंगे, पार्टी बनी तो आसानी से तोड़ दी जाएगी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके कुछ महीनों से अपने आंदोलनों को लेकर चर्चा में हैं। जंतर-मंतर पर आंदोलन के बाद इन दिनों दीपके सीजेपी के भविष्य, कोर कमेटी और आगे के आंदोलनों की रूपरेखा बनाने में जुटे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link
#Hingoli #School #Repair #Starts #Abhijeet #Deepke #Video #CCTV #Expose

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *