विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियन अनाहत सिंह अगले महीने जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों में पिछली बार जीते पदकों का रंग बदलने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं। भारत की 18 वर्षीय अनाहत ने 2023 में चीन के हांगझोउ में हुए एशियाई खेलों में मिश्रित युगल और टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीते थे। मिश्रित युगल में उन्होंने अभय सिंह के साथ जोड़ी बनाई थी, जबकि टीम स्पर्धा में उनके साथ जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लिकल और तन्वी खन्ना थीं।
एक सम्मान समारोह से इतर अनाहत ने कहा, मैं अपने पदक का रंग बदलना चाहती हूं। एशियाई खेलों तक मेरे पास जो एक महीना बचा है उसमें कड़ी ट्रेनिंग करूंगी और हरसंभव प्रयास करूंगी। उम्मीद है कि पदक का रंग बदलने और पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहूंगी।
Source link
#Asian #Gamesएशयड #म #पदक #क #रग #बदलन #क #लए #कई #कसर #नह #छडन #चहत #अनहत #पछल #बर #जत #थ #कसय #Asian #Games #Anahat #Singh #Leaves #Stone #Unturned #Bid #Upgrade #Medal #Color #Asiad



