इंदौर में रेस्त्रां संचालक के बेटे ने कर्मचारी को उतारा मौत के घाट, क्षत-विक्षत हालत में रेलवे ट्रैक पर मिला शव, नोच रहे थे आवारा कुत्ते

इंदौर में रेस्त्रां संचालक के बेटे ने कर्मचारी को उतारा मौत के घाट, क्षत-विक्षत हालत में रेलवे ट्रैक पर मिला शव, नोच रहे थे आवारा कुत्ते

आरोपित के पिता ने पूछताछ में बताया कि उसके बेटे राहुल ने चाकू मारकर श्रीराम की हत्या की है। वह उस पर रेस्त्रां में चोरी करने का शक करता था।

Publish Date: Mon, 17 Aug 2026 01:20:50 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Aug 2026 01:20:50 PM (IST)

इंदौर में रेस्त्रां संचालक के बेटे ने कर्मचारी को उतारा मौत के घाट, क्षत-विक्षत हालत में रेलवे ट्रैक पर मिला शव, नोच रहे थे आवारा कुत्ते
चोरी के शक में कर्मचारी की निर्मम हत्या

HighLights

  1. इंदौर में बुजुर्ग कर्मचारी की निर्मम हत्या
  2. चोरी के शक में उतारा मौत के घाट
  3. क्षत-विक्षत हालत में मिला मृतक का शव

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में रेस्त्रां संचालक के बेटे ने बुजुर्ग कर्मचारी की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस को मृतक का शव रेलवे ट्रैक के समीप मिला। पुलिसकर्मी जब शव के पास पहुंचे तो वह क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था। पुलिस ने आरोपित के पिता को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद आरोपित ने अपनी मां को फोन कर घटना की जानकारी दी और उसने चोरी की शंका में हत्या करना बताया था।

पुलिस के अनुसार, सागर निवासी 55 वर्षीय श्रीराम पुत्र प्रभुसिंह राजपूत शिवकंठ नगर में रहता था और दीपमाला ढाबा के समीप लक्ष्मीनारायण भाटी के रुचि रेस्त्रां में काम करता था। शाम को श्रीराम का शव रेस्त्रां से करीब ढाई किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक के समीप पड़ा मिला। झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली एक महिला ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। शव को आवारा कुत्ते नोच रहे थे।

चोरी के शक में की हत्या

पुलिस ने आसपास छानबीन की तो श्रीराम की जानकारी मिली। शाम को पुलिस ने आरोपित के पिता लक्ष्मीनारायण को हिरासत में ले लिया। आरोपित के पिता ने पूछताछ में बताया कि उसके बेटे राहुल ने चाकू मारकर श्रीराम की हत्या की है। वह उस पर रेस्त्रां में चोरी करने का शक करता था। पुलिस ने राहुल की मां से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि घटना के बाद राहुल ने फोन कर कहा था कि उसने रेस्त्रां में काम करने वाले श्रीराम को मार दिया है।

यह भी पढ़ें- ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा अपडेट, पूर्व जज गिरीबाला सिंह और समर्थ सिंह के खिलाफ अदालत में चालान पेश

छोटे भाई को पहली मंजिल से गिराया

दूसरी ओर, आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित मीना नगर में दो भाइयों में विवाद हो गया। बड़े भाई ने छोटे भाई को पहली मंजिल से नीचे धक्का दे दिया, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार, युसूफ का छोटे भाई मंसूर से विवाद हुआ था। युसूफ ने उसके साथ मारपीट कर दी और पहली मंजिल से गिरा दिया। घटना के बाद स्वजन मंसूर को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले गए। टीआई लोकेश सिंह ने बताया कि युसूफ घर से अलग रहता है। सोमवार को ही वह घर आया था।

Source link
#इदर #म #रसतर #सचलक #क #बट #न #करमचर #क #उतर #मत #क #घट #कषतवकषत #हलत #म #रलव #टरक #पर #मल #शव #नच #रह #थ #आवर #कतत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *