अपराध शाखा ने फर्जीवाड़ा करने वाले तीन मुलजिमों को पकड़ा है। आरोपित दूसरों की आईडी लगाकर फाइनेंस कंपनी से लोन स्वीकृत करवा लेते थे। इस गिरोह में एक मह …और पढ़ें

HighLights
- फाइनेंस कंपनी के मैनेजर के साथ मिलकर दूसरों के नाम पर लेते थे लोन
- 3 जालसाज धरे गए, रिडीम पॉइंट के नाम पर भी 2 लाख की ठगी
- इंदौर में दूसरों की आईडी पर फर्जी लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अपराध शाखा ने फर्जीवाड़ा करने वाले तीन मुलजिमों को पकड़ा है। आरोपित दूसरों की आईडी लगाकर फाइनेंस कंपनी से लोन स्वीकृत करवा लेते थे। इस गिरोह में एक महिला भी शामिल बताई गई है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
शोरूम में वॉशिंग मशीन खरीदने पहुंची महिला से हुआ खुलासा
डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार एक महिला द्वारा धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। उसने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पूर्व वह वॉशिंग मशीन खरीदने के लिए शोरूम गई थी। फाइनेंस के लिए सिबिल स्कोर जांचने पर फाइनेंस कंपनी ने बताया उनका नाम डिफॉल्टर की सूची में डाला गया है। जानकारी निकालने पर पता चला गिरोह द्वारा उसके नाम से 40 हजार रुपये का लोन लिया और अपने-अपने खातों में जमा कर लिए।
जांच कर पुलिस ने राहुल कुमार पोरवाल निवासी खटसूरा जावर सीहोर, दिलीप यादव निवासी गरौली अशोकधाम कॉलोनी और अमरीन उर्फ अमरीन खान निवासी चंपाबाग जूनी इंदौर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने फरियादी और उसके पति की आईडी लगाकर आरोहण फाइनेंस सर्विस लिमिटेड (केशरबाग रोड) के नाम से लोन ले लिया था।
डीसीपी के अनुसार राहुल कुमार पोरवाल कंपनी में नौकरी करता था। उसने ब्रांच मैनेजर दिलीप यादव के साथ मिलकर साजिश की और एक अन्य महिला अमरीन का फोटो खिंचवा लिया।
पॉइंट रिडीम का झांसा देकर युवती से दो लाख की ठगी
एमआईजी पुलिस ने चंद्रलोक कॉलोनी निवासी प्रियंका सोनी की शिकायत पर साइबर फ्रॉड का केस दर्ज किया है। आरोप है कि ठग ने रिडीम पॉइंट का झांसा देकर खाते से करीब दो लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस के अनुसार प्रियंका के मोबाइल पर 24 मई को मैसेज आया था। एक लिंक भेजी और ओपन करते ही फोन हैक हो गया। इसके बाद तीन बार में रुपये निकल गए।
चंदन नगर में भी हुई धोखाधड़ी
चंदन नगर पुलिस ने भी पूजा शर्मा निवासी ताप्ती परिसर की शिकायत पर एक लाख 49 हजार रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
www.naidunia.com
#इदर #म #दसर #क #आईड #पर #फरज #लन #लन #वल #गरह #क #भडफड #महल #समत #गरफतर


