![]()
सतना में पैसे डबल करने का झांसा देकर लाखों की ठगी के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक प्राइवेट कंपनी के कलेक्शन मैनेजर के खिलाफ की गई है। इस धोखाधड़ी में अब तक 135 से अधिक पीड़ित सामने आए हैं और ठगी की रकम 80 लाख रुपए से अधिक हो गई है। पुलिस के अनुसार, एचीवर्स क्रेडिट को-ऑपरेटिव कंपनी ने बैंक से अधिक ब्याज और कम समय में पैसे दोगुना करने का लालच देकर सैकड़ों लोगों को ठगा। कंपनी के लुभावने वादों में फंसकर लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई जमा करा दी। पीड़ितों में प्रमोद कुमार दुबे, निवासी संत रविदास वार्ड सागर, जैसे कई लोग शामिल हैं। जब भुगतान का समय आया, तो कंपनी के कलेक्शन मैनेजर चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा (34 वर्ष), निवासी उतैली, थाना कोलगवां, समेत अन्य जिम्मेदार लोग टालमटोल करने लगे। कुछ समय बाद कंपनी का कार्यालय बंद कर सभी गायब हो गए। 135 पीड़ित सामने आ चुके
काफी प्रयासों के बाद भी जब पीड़ितों को उनके पैसे नहीं मिले, तो उन्होंने 15 मार्च 2026 को लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच में सामने आया कि 135 से अधिक पीड़ितों से 80 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी हुई है। अपराध दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी पुलिस से बचने के लिए पांच महीने तक लगातार अपने ठिकाने बदलते रहे। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उतैली में दबिश देकर आरोपी कलेक्शन मैनेजर चंद्रिका कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं, जिनसे फरार डायरेक्टर और अन्य मैनेजरों के संबंध में भी पता चला है। पुलिस ने चंद्रिका कुशवाहा को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है और उसके सहयोगियों की तलाश तेज कर दी है।
Source link
#सतन #म #लग #स #लख #क #ठग #पस #डबल #करन #क #झस #दन #वल #कलकशन #मनजर #गरफतर #ठकन #बदल #रह #थ #Satna #News


