फीफा में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था ने अपने चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) केविन लामूर के साथ कामकाजी रिश्ता खत्म कर दिया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब फीफा अध्यक्ष जियानी इनफैनटिनो की विश्व कप की हिस्सेदारी निवेशकों को बेचने की योजना को लेकर संस्था के भीतर और बाहर तीखा विरोध सामने आया था।
बीबीसी स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, फीफा ने पुष्टि की कि लामूर के साथ उसका कामकाजी रिश्ता 17 अगस्त 2026 को खत्म हो गया। फीफा के प्रवक्ता ने कहा, ‘मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में फीफा और केविन लामूर के बीच कामकाजी रिश्ता 17 अगस्त 2026 को समाप्त हो गया। फीफा केविन को उनकी दो साल की सेवा के लिए धन्यवाद देता है और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता है।’
Source link
#Fifa #म #घमसनवशवकप #हससदर #बचन #क #यजन #पर #सवल #उठन #वल #Coo #क #कय #हटय #गय #जन #पर #ममल #Fifa #Sacks #Coo #Kevin #Lamour #Criticism #Gianni #Infantinos #World #Cup #Stake #Sale #Plan



