साउथ सिनेमा की 5 सबसे ज्यादा रेटिंग वाली फिल्में, IMDb पर ‘बाहुबली’ और ‘RRR’ को भी छोड़ा पीछे, Entertainment Hindi News


साउथ सिनेमा ने कई शानदार फिल्में दी हैं। लेकिन हम आपके लिए ऐसी 5 फिल्में लाए हैं जिन्हें IMDB पर सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है। इन फिल्मों ने रेटिंग के मामले में बाहुबली और RRR जैसी शानदार फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने कई शानदार फिल्में दी हैं। ग्लोबल स्तर अपर अक्सर इस इंडस्ट्री के यूनिक आईडिया और कांसेप्ट की बात होती है। मलयालम फिल्में अपने सस्पेंस और थ्रिलर के लिए पसंद की जाती हैं। कई फिल्मों ने तो विदेश में भी पहचान बनाई। लेकिन क्या आप जानते हैं साउथ सिनेमा की 5 ऐसी फिल्मों की जिसे IMDB पर सबसे ज्यादा रेटिंग मिली हुई है। हम इस लिस्ट में बाहुबली और RRR जैसी मशहूर फिल्मों की बात नहीं करने वाले हैं। बल्कि कुछ ऐसी फिल्में लेकर आए हैं जिन्हें इनसे ज्यादा रेटिंग मिली है और ये फिल्में आज भी उतनी ही खास हैं।

सीता रामम

साल 2022 में दुल्कर सलमान और मृणाल ठाकुर की फिल्म सीता रामम रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज के साथ ही इसके चर्चे शुरू हो गए। सोशल मीडिया पर एक अनोखी प्रेम कहानी की क्लिप वायरल होने लगी। और ये फिल्म हमेशा के लिए खास बन गई। फिल्म की कहानी एक ऐसी राजकुमारी की थी जो अपनी पहचान छुपाकर एक ऐसे शख्स के साथ होती है जिसे उसकी पहचान नहीं पता। फिल्म हनु राघवपुदी ने डायरेक्ट की थी। IMDB पर 8.5 की रेटिंग है बाहुबली और RRR से ज्यादा।

सीता रामम

सोरारई पोटरु

साल 2020 में एक तमिल ड्रामा फिल्म सोरारई पोटरु रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहा एयर डेक्कन के मालिक कैप्टेन जीआर गोपीनाथ के जीवन पर बेस्ड थी। फिल्म में उनकी उस जर्नी को दिखाया गया था कि कैसे आम लोगों के लिए हवाई सफर आसान किए जाने के लिए काम किया गया था। फिल्म में सूर्या ने लीड किरदार निभाया था जो गरीबों को हवाई जहाज में यात्रा करने का सपना दिखाते हैं। IMDB पर इस फिल्म को 8.6 की रेटिंग मिली है। इस फिल्म को हिंदी में सरफिरा नाम से रीमेक किया गया था। अक्षय कुमार लीड थे, लेकिन फिल्म खास कमाई नहीं कर पाई।

सोरारई पोटरु

96

साल 2018 की एक रोमांटिक लव स्टोरी। ऐसा कहा जाता है कि साउथ सिनेमा की सबसे रोमांटिक फिल्मों में से एक ये है 96 जिसकी कहानी दिल और आत्मा को छू लेगी। फिल्म की कहानी दो स्कूल के लवर्स की कहानी है जो 22 साल बाद मिलते हैं और एक बार फिर अपने उस पिछली जिंदगी को जीते हैं। इस फिल्म में विजय सेतुपति और तृषा कृष्णन लीड रोल में हैं।IMDb पर इस फिल्म को 8.5 की रेटिंग मिली है।

96

कुंबलंगी नाइट्स

साल 2019 में मलयालम सिनेमा की एक खास फिल्म कुंबलंगी नाइट्स रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी चार ऐसे भाइयों की थी जो बिना मां-बाप के रह रहे हैं। शुरुआत में इनके बीच लड़ाई-झगड़े दिखाए गए। लेकिन जब एक भाई अपने प्यार को पाने के लिए मुसीबत में पड़ता है तो सब उसे बचाने कूद पड़ते हैं। फिल्म इस बताई गई कहानी से बहुत ज्यादा कुछ कहती है। एक्टर्स की परफॉरमेंस हर सीन में जान डाल देती है। इसलिए शायद इस फिल्म को इतना पसंद किया जाता है। IMDB पर फिल्म को 8.5 की रेटिंग मिली है।

कुंबलंगी नाइट्स

जर्सी

साल 2019 में आई फिल्म जर्सी एक ऐसे पिता और फ्लॉप क्रिकेटर की कहानी है जो अपनी जिंदगी में हर जगह से हार रहा है। उसका करियर नहीं बचा। बीवी से विवाद चल रहा है और एक छोटा बेटा है। इस हारी हुई जिंदगी में वो फिर से वापसी करता है।

जर्सी

एक सफल क्रिकेटर बनता है। बेटे का सहारा बनता है। फिल्म को IMDB पर 8.5 की रेटिंग मिली है। इसी नाम से फिल्म को हिंदी में भी रीमेक किया गया था। शाहिद कपूर की वो फिल्म फ्लॉप हो गई थी।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *