
बैठक में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों का संपत्तिकर खाता खोलने का प्रस्ताव जैसे ही आया वैसे ही प्रभारी चौहान ने विरोध कर दिया और बोले मुझे बताए बगैर यह प्रस्ताव कैसे आया। इस पर महापौर भार्गव भी बोल पड़े कि, यह बात पूरे शहर को पता है, बस मुझे नहीं। निगमायुक्त क्षितिज सिंघल का कहना था कि, राजस्व प्रभारी की राय पर प्रस्ताव रखा गया है। इस पर प्रभारी चौहान बोले कि मैंने यह राय नहीं दी थी कि सरकारी जमीन पर कब्जे करने वालों के खाते खोलो। मैंने राय यह दी थी कि अवैध कॉलोनी में नोटरी पर खाते खोले जाएं जो कि पहले निगम में खुलते थे। प्रस्ताव को लेकर एमआइसी में सवाल उठने पर महापौर ने मंजूरी नहीं दी।
Source link
#Indore #News #सरकर #जमन #पर #कबज #कय #त #नह #खलग #परपरट #टकस #क #खत #Indore #News #Property #Tax #Account #Open #Government #Land #Encroach

