![]()
शहर में हो रहे चौड़ीकरण सहित अन्य निर्माण कार्यों में अब तक 5051 पेड़ काटने की अनुमति दी जा चुकी है। कटे हुए पेड़ों की भरपाई और सिंहस्थ से पहले शहर को फिर हराभरा बनाने के लिए नगर निगम ने 10 लाख पौधे लगाने की योजना तैयार की है।
.
पौधारोपण का सबसे बड़ा फोकस सिंहस्थ क्षेत्र, प्रमुख सड़कें, उद्यान, जलाशय और नदी किनारे होंगे। निगम को काटे पेड़ की क्षतिपूर्ति के रूप में विभिन्न विभागों से 1 करोड़ 73 लाख रुपए की राशि मिली है। इसके साथ ही पौधारोपण का खर्च जनभागीदारी से किया जाएगा। निगम ने इस बार लक्ष्य 10 लाख पौधे लगाने का रखा है।
पौधे लगाए ही नहीं जाएंगे, बल्कि उनकी निगरानी और संरक्षण की अलग व्यवस्था की जाएगी। निगम ने क्षेत्रों को क्लस्टर में बांटने की योजना बनाई है। हर क्लस्टर की जिम्मेदारी अलग संस्थाओं को देने पर विचार किया जा रहा है। उपायुक्त योगेंद्र पटेल ने बताया शुक्रवार को सभी जोन में पौधारोपण करेंगे, इसके बाद बड़े स्तर पर काम होगा।
दो साल तक पौधों के देखभाल का काम नगर निगम करेगा। सिंहस्थ क्षेत्र के अलावा विवि, एमआर-5, चकेार पार्क, मेघदूत पार्किंग क्षेत्र, उद्यान, जलाशय, गंभीर डेम, अंबोदिया क्षेत्र योजना में शामिल है। इन जगहों पर करीब 8 लाख पोधे लगाने की तैयारी है।
नगर निगम शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर छह जोन में 2000 पौधे लगाएगा। इसके बाद जून के अंतिम सप्ताह से बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान शुरू होगा। निगम ने इसके लिए अब तक करीब 2500 गड्ढे तैयार कर लिए हैं। जो निगम से नर्सरी से लाए जाएंगे। मशीनों और श्रमिकों की मदद से लगातार नए गड्ढे भी खोदे जा रहे हैं।
www.bhaskar.com
#नरमण #म #कट #पड #सहसथ #स #पहल #लख #पध #लगकर #लटएग #हरयल #Ujjain #News


