![]()
अशोकनगर की दुबे कॉलोनी स्थित राजीव गांधी सह उपभोक्ता भंडार राशन दुकान समय पर न खुलने से नाराज लोगों ने गुरुवार को सड़क पर चक्काजाम कर दिया। आक्रोशित लोग पहले दुकान के बाहर बैठे थे, लेकिन संचालक और सेल्समैन के न पहुंचने पर वे स्वराज एजेंसी के पास ओवरब्रिज किनारे बैठ गए। इससे अस्पताल, गांधी पार्क और पछाड़ी खेड़ा की ओर आने-जाने वाले लोगों का आवागमन बाधित हो गया। चक्का जाम के दौरान कुछ लोगों ने अस्पताल या अन्य जरूरी कामों के लिए निकलने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों ने उनसे झगड़ा किया। इस दौरान दो बार विवाद की स्थिति भी बनी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला और शांति बनाए रखी। प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया गया
राशन दुकान संचालक के पहुंचने और दुकान खुलने के बाद प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया गया। इसके बाद राशन वितरण व्यवस्था शुरू की गई। कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान को सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर भेजा गया। मौके पर तहसीलदार आलोक श्रीवास्तव और खाद्य अधिकारी प्राची शर्मा भी पहुंचीं। उन्होंने दुकानदार को समय पर राशन वितरण करने की हिदायत दी। खाद्य अधिकारी प्राची शर्मा ने बताया कि पिछले एक-दो दिन से सर्वर ठीक से काम नहीं कर रहा था, जिससे लोगों की भीड़ बढ़ गई थी। आगे बताया कि आज राशन वितरण करने वाला व्यक्ति समय पर नहीं पहुंचा, जिसके कारण लोगों ने चक्का जाम किया। अधिकारियों ने स्थिति को सामान्य करने के लिए आवश्यक कदम उठाए।
Source link
#रशन #दकन #नह #खल #त #सडक #पर #बठ #भड #अशकनगर #म #सलसमन #क #समय #पर #न #पहचन #पर #चककजम #रहगर #स #झगड़ #हआ #Ashoknagar #News


