Indore School News: पिता के पूछने पर बच्ची ने बताया कि मैडम उसे ‘गंदा बच्चा’ कहती हैं, चिमटी काटती हैं और वह स्कूल जाने से डरती है।

HighLights
- बच्ची के पिता बोले- उदास बेटी को देखकर शक हुआ
- अगले दिन मोबाइल का रिकॉर्डिंग एप ऑन कर बैग में रखा
- टीचर की बच्ची को धमकाने की आवाज हुई रिकॉर्ड
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। तीन साल की मासूम बेटी स्कूल से लौटकर उदास थी। पिता ने प्यार से वजह पूछी तो बच्ची ने जो बताया, उसे सुनकर वे हैरान रह गए। बच्ची का कहना था कि मैडम उसे गंदा बच्चा कहती हैं, चिमटी काटती हैं और वह स्कूल जाने से डरती है। बेटी की बात पर पिता ने अगले दिन उसके बैग में मोबाइल रखकर कक्षा की आवाज रिकार्ड कर ली। रात में रिकॉर्डिंग सुनी तो मामला गंभीर नजर आया।
एसीपी पराग सैनी के अनुसार विजय नगर स्थित फर्स्ट क्राई इंटेलिटाट्स श्री स्कूल की नर्सरी में पढ़ने वाली बच्ची के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में शिक्षिका प्रांजलि उपाध्याय पर कथित तौर पर बच्ची से गाली-गलौज, अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने और मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि रिकॉर्डिंग में बच्ची को शिक्षिका द्वारा मारने की धमकी देते हुए सुना जा सकता है।
रिकॉर्डिंग सुनते ही बेटी को स्कूल से निकाला
पिता के मुताबिक वे आठ जुलाई को बच्ची को स्कूल से लेने पहुंचे तो वह काफी उदास थी। पूछने पर उसने स्कूल जाने से इन्कार करते हुए शिक्षिका के व्यवहार की शिकायत की। बच्ची की बात पर भरोसा नहीं हुआ तो पिता ने अगले दिन मोबाइल में रिकॉर्डिंग एप चलाकर फोन बच्ची के बैग में रख दिया।
रात को बैठकर रिकॉर्डिंग सुनी तो कथित बातचीत में शिक्षिका द्वारा बच्ची को मारने की धमकी और अपशब्दों के इस्तेमाल करने की बात सामने आई। इसके बाद पिता अगले दिन बच्ची को लेकर स्कूल पहुंचे, लेकिन मासूम अंदर जाने को तैयार नहीं हुई और रोते हुए शिक्षिका से डरने की बात कहती रही। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को पूरी घटना बताई और कक्षा का सीसीटीवी फुटेज भी मांगा, लेकिन उन्हें अब तक फुटेज उपलब्ध नहीं कराया गया।
Source link
#तन #सल #क #बचच #बल #मडम #चमट #कटत #ह #पत #न #बग #म #मबइल #रख #रकरड #क #टचर #क #धमक


