ट्रैक्टर-ट्रॉली से 35 पेटी अवैध शराब, बंदूक भी मिली:  मुरैना में चेकिंग में आरोपी गिरफ्तार, दो फरार; 8 लाख का मशरूका जब्त – Morena News

ट्रैक्टर-ट्रॉली से 35 पेटी अवैध शराब, बंदूक भी मिली: मुरैना में चेकिंग में आरोपी गिरफ्तार, दो फरार; 8 लाख का मशरूका जब्त – Morena News

ट्रैक्टर-ट्रॉली से 35 पेटी अवैध शराब, बंदूक भी मिली:  मुरैना में चेकिंग में आरोपी गिरफ्तार, दो फरार; 8 लाख का मशरूका जब्त – Morena News


मुरैना जिले में जौरा थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है। आसन नदी पुल के पास धमकन गांव में पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर तलाशी ली। वाहन से 35 पेटी देशी शराब और 315 बोर की एक बंदूक बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान दो संदिग्ध मौके से भाग निकले, जबकि पुलिस ने कुर्बान खान निवासी अलापुर को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आसन नदी पुल के पास धमकन गांव में संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया। उस समय उसमें तीन लोग सवार थे। पुलिस को देखते ही दो आरोपी वाहन छोड़कर मौके से भाग गए। टीम ने कुर्बान खान को पकड़ लिया और ट्रॉली की तलाशी ली। इसमें 35 पेटी देशी शराब मिली। इसके अलावा 315 बोर की एक बंदूक भी बरामद की गई। करीब 8 लाख रुपए का मशरूका जब्त
पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली, शराब और बंदूक समेत करीब 8 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ अवैध शराब और हथियार से संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसडीओपी जौरा नितिन बघेल के अनुसार, चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध शराब बरामद की गई और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दो अन्य संदिग्ध फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। बरामद बंदूक के संबंध में भी जांच की जा रही है कि वह लाइसेंसी है या नहीं। मामले में आगे की विवेचना जारी है। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की पहचान और उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है। शराब की खेप कहां ले जाई जा रही थी और तस्करी में अन्य लोगों की भूमिका है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

Source link
#टरकटरटरल #स #पट #अवध #शरब #बदक #भ #मल #मरन #म #चकग #म #आरप #गरफतर #द #फरर #लख #क #मशरक #जबत #Morena #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *