भागीरथपुरा दूषित पानी कांड: कौन है 36 मौत का जिम्मेदार? 500 से ज्यादा पन्नों की जांच रिपोर्ट हाई कोर्ट में पेश

भागीरथपुरा दूषित पानी कांड: कौन है 36 मौत का जिम्मेदार? 500 से ज्यादा पन्नों की जांच रिपोर्ट हाई कोर्ट में पेश

दिसंबर-जनवरी में भागीरथपुरा में दूषित पानी की वजह से हुई 36 मौत के मामले में एक सदस्यीय जांच आयोग ने जांच पूरी कर ली है। सील बंद लिफाफे में प्रस्तुत 5…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 21 Aug 2026 10:00:26 AM (IST)Updated Date: Fri, 21 Aug 2026 10:01:56 AM (IST)

भागीरथपुरा दूषित पानी कांड: कौन है 36 मौत का जिम्मेदार? 500 से ज्यादा पन्नों की जांच रिपोर्ट हाई कोर्ट में पेश
भागीरथपुरा दूषित पानी कांड: कौन है 36 मौतों का जिम्मेदार? (फाइल फोटो)

HighLights

  1. किसकी लापरवाही से हुआ भागीरथपुरा कांड, रिपोर्ट हाई कोर्ट में पेश
  2. लिफाफे में 500 से अधिक पन्नों की जांच रिपोर्ट हाई कोर्ट में पेश
  3. तत्कालीन निगमायुक्त व अफसरों की जिम्मेदारी होगी तय

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। दिसंबर-जनवरी में भागीरथपुरा में दूषित पानी की वजह से हुई 36 मौत के मामले में एक सदस्यीय जांच आयोग ने जांच पूरी कर ली है। सील बंद लिफाफे में प्रस्तुत 500 से ज्यादा पन्नों की इस रिपोर्ट में हाई कोर्ट द्वारा बताए गए जांच के सभी बिंदुओं को शामिल किया गया है। अब 25 अगस्त को सुनवाई होगी। भागीरथपुरा दूषित पानी कांड को लेकर कई जनहित याचिकाएं हाई कोर्ट में चल रही हैं।

इनकी सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट की युगलपीठ ने 27 जनवरी 2026 को हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति सुशील कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग गठित किया था। आयोग ने नगर निगम, इंदौर विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग आदि से दस्तावेजी साक्ष्य लेने के साथ-साथ आम नागरिकों से भी भागीरथपुरा कांड को लेकर शिकायतें और बयान लिए थे। इसके बाद यह रिपोर्ट तैयार हुई है। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट हाई कोर्ट में जमा कराई जा चुकी है।

कोर्ट ही यह तय करेगी कि रिपोर्ट कब, कैसे खुलेगी और इसकी प्रति पक्षकारों को उपलब्ध कराई जाएगी या नहीं। बताया जा रहा है कि आयोग ने रिपोर्ट पूरी तरह गोपनीय रखी है। रिपोर्ट में तत्कालीन अधिकारियों से लेकर पार्षद, जलकार्य समिति प्रभारी सहित सभी की भूमिका जांची गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन निगमायुक्त दिलीप यादव, तत्कालीन अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, तत्कालीन कार्यपालन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव की जिम्मेदारी तय होगी।

यह भी पढ़ें- इंदौर दूषित जल कांड की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, भूजल तक पहुंचा था मलमूत्र का जानलेवा बैक्टीरिया, NGT ने 3 सप्ताह में मांगा जवाब

इन बिंदुओं पर हुई जांच

  • जल दूषित होने का क्या कारण था, क्या भागीरथपुरा में वितरित जल दूषित था।
  • दूषित होने का स्रोत और प्रकृति (सीवेज मिलने, औद्योगिक कारण, पाइप लाइन क्षति या कोई और कारण)।
  • दूषित पानी के कारण वास्तविक मृत्यु की संख्या।
  • दूषित पानी से क्या बीमारी हुई।
  • भागीरथपुरा दूषित पानी कांड के लिए प्रथमदृष्टया जिम्मेदार पाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान करना और उन पर जिम्मेदारी तय करना।
  • प्रभावितों के मुआवजा राशि।

Source link
#भगरथपर #दषत #पन #कड #कन #ह #मत #क #जममदर #स #जयद #पनन #क #जच #रपरट #हई #करट #म #पश

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *