विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर परिसर में एक हजार वर्ष प्राचीन ऐतिहासिक धरोहर को फिर से जीवित किया जा रहा है। मई 2020 में विस्तारीकरण कार्यों के दौरान 25 से 30 फीट गहरी खुदाई में मिले परमारकालीन शिव मंदिर के अवशेषों से अब उसी प्राचीन शैली में मंदिर का पुनर्निर्माण शुरू हो गया है। पुरातत्व विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में चल रहे इस कार्य का मुख्य उद्देश्य महाकाल मंदिर के गौरवशाली इतिहास और प्राचीन शैव स्थापत्य को पुनर्स्थापित करना है। वर्ष 2020-21 की खोदाई के दौरान भूमिगत गर्भगृह के अवशेष, प्राचीन शिवलिंग, नंदी, गणेश, मां चामुंडा और शार्दूल की प्रतिमाएं मिली थीं। इसके अलावा भूमिज शैली में निर्मित मंदिर के स्तंभ, कुंभ भाग, आमलक, भारवाही कीचक और कपोतिका जैसे कई स्थापत्य खंड प्राप्त हुए थे।
Source link
#परन #पतथर #वह #सथपतय #और #रजसथन #क #हनरमद #करगर.. #उजजन #म #लट #रह #सल #परन #मदर




