आम्रपाली दुबे से पहले इस भोजपुरी हसीना को डेट कर चुके हैं निरहुआ? राज खुलते ही फैंस बोले- ये तो बड़ा बवाल है

आम्रपाली दुबे से पहले इस भोजपुरी हसीना को डेट कर चुके हैं निरहुआ? राज खुलते ही फैंस बोले- ये तो बड़ा बवाल है


Nirahua Pakhi Hegde Relationship: दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जिंदगी का एक पुराना चैप्टर एक बार फिर सुर्खियों में है. ‘भोजपुरी बवाल’ के मंच पर पाखी हेगड़े की एंट्री ने माहौल ही बदल दिया. बातचीत के दौरान पाखी ने निरहुआ के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की और एक ऐसा दावा किया, जिसने वहां बैठे सभी लोगों को हैरान दिया.

Before Amrapali, Nirahua In Relationship With Pakhi Hegde: आम्रपाली से पहले पाखी हेगड़े संग रिश्ते में थे निरहुआ

भोजपुरी बवालका नया प्रोमो जियोहॉटस्टार की ओर से शेयर किया गया है. जिसमें एक टेबल पर आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, रानी चटर्जी और होस्ट शुभांकर मिश्रा बैठे हुए थे. तभी दरवाजा खुलता है और पाखी हेगड़े की एंट्री होती है. फिर होस्ट उनसे पूछते हैं कि आपकी और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी सिर्फ प्रोफेशनल थी या पर्सनल भी रही हैं. इसपर भोजपुरी एक्ट्रेस बिना सोचे कहती हैं, पर्सनल भी थी और ये दोस्ती से ज्यादा था. यह बात सुनकर आम्रपाली शॉक्ड हो जाती हैं.

View on Instagram

आम्रपाली दुबे से पहले इस भोजपुरी हसीना को डेट कर चुके हैं निरहुआ? राज खुलते ही फैंस बोले- ये तो बड़ा बवाल है
निरहुआ और पाखी हेगड़े के वीडियो पर फैंस का कमेंट

Nirhua Proposed Pakhi For Marriage: शादी के लिए पाखी को निरहुआ ने किया था प्रपोज

फिर शुभांकर मिश्रा पूछते हैं कि क्या उन्होंने आपको शादी के लिए प्रपोज किया था. इस पर पाखी की आंखें भर जाती है और वह कहती हैं, ”हां.” आम्रपाली तुरंत कहती हैं, ”सच में ऐसा हुआ है.” इसके बाद निरहुआ की एंट्री होती है. पाखी उन्हें देखती हैं और रोने लगती है. भोजपुरी एक्टर उनके पास आते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं. फिर होस्ट कहते हैं कि आज इन्होंने आपके आने से पहले बताया कि आपने एक जमाने में शादी के लिए कहा था, क्योंकि आप दोनों को प्यार था. ये सुनकर निरहुआ सोच में डूब जाते हैं.

View on Instagram

ये भी पढ़ें: काजल राघवानी ने खोला पवन सिंह से विवाद का राज, बोलीं- ‘जबरदस्ती किसिंग सीन करने से किया था मना’

ये भी पढ़ें: कृष्णा अभिषेक बने पवन सिंह, भोजपुरी बवाल के सेट पर मचा खूब हंगामा, आम्रपाली दुबे भी नहीं रोक पाईं हंसी

The post आम्रपाली दुबे से पहले इस भोजपुरी हसीना को डेट कर चुके हैं निरहुआ? राज खुलते ही फैंस बोले- ये तो बड़ा बवाल है appeared first on Prabhat Khabar.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *