महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा व स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर 13 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए हैं। इनमें दक्षिण मुंबई का बॉम्बे प्रेसिडेंसी रेडियो क्लब और कोलाबा का मैकडॉनल्ड्स आउटलेट शामिल हैं। 19 अगस्त की जांच में रेडियो क्लब की रसोई में मक्खियां, मरे कॉकरोच, गंदे रेफ्रिजरेटर और फर्श पर रखा भोजन मिला। मैकडॉनल्ड्स में 20 में से 18 पुरानी कमियां दूर नहीं हुईं। नोवारा, स्टेटस रेस्टोरेंट और खार जिमखाना पर भी कार्रवाई हुई। नागपुर, नासिक, अमरावती, छत्रपति संभाजीनगर और परभणी के प्रतिष्ठान भी कार्रवाई की जद में आए।
नांदेड़ में हत्यारोपी को सात साल की सजा
महाराष्ट्र के नादेड़ जिले की एक अदालत ने वर्ष 2022 के हत्या मामले में रंजीत अंगुर पवार को दोषी ठहराते हुए सात साल के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। उसे आईपीसी की धारा 304 (भाग-2) के तहत दोषी पाया गया। मामले में सह-आरोपी अंगुर बातू पवार, मीनाबाई अंगुर पवार और वंदनाबाई अंगुर पवार को एक-एक साल की सजा सुनाई गई। पुलिस के अनुसार, 28 फरवरी 2022 को सूअर के मांस के पैसे को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों ने श्रीनिवास पवार पर लाठी और लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Source link
#महरषटरfda #न #मकडनलडस #समत #परतषठन #क #लइसस #नलबतनदड #म #हतयरप #क #सत #सल #क #सज #Maharashtra #Updates #Fda #Suspends #Licenses #Nanded #Murder #Accused #Years #Jail #Mumbai #Nagpur #Pune #Politics #Crime


