गोविंदा के बेटे हॉरर-कॉमेडी से करने जा रहे डेब्यू, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा, Bollywood Hindi News


Govinda’s Son Bollywood Debut: गोविंदा के बेटे यशवर्धन बॉलीवुड डेब्यू करने को पूरी तरह तैयार हैं। उनकी पहली फिल्म साजिद खान डायरेक्ट करेंगे। फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। 

गोविंदा और सुनीता इन दिनों अपने रिश्ते में चल रहे विवादों की वजह से चर्चा में हैं, लेकिन इस बीच गोविंदा के परिवार के लिए एक बढ़िया खबर सामने आई है। गोविंदा के बेटे यशवर्धन की डेब्यू फिल्म से जुड़ी जानकारी सामने आई है। गोविंदा के बेटे की पहली फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है।

क्या है गोविंदा के बेटे की डेब्यू फिल्म का नाम?

जानेमाने मूवी क्रिटीक तरण आदर्श ने अपने एक्स हैंडल से फिल्म की जानकारी दी है। उनके पोस्ट के मुताबिक, गोविंदा के बेटे यशवर्धन की डेब्यू फिल्म का नाम ‘हीरो की हॉरराइन’ होगा। फिल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं।

कब रिलीज होगी हीरो की हॉरराइन?

तरण आदर्श ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक, ‘हीरो की हॉरराइन’ 7 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म को साजिद खान डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म के जरिए साजिद खान भी लंबे वक्त के बाद डायरेक्शन की दुनिया में वापस लौटेंगे।

यशवर्धन के साथ इस फिल्म में लापता लेडीज वाली नितांशी गोयल, सुनीता आहूजा, जेमी लीवर, चंकी पांडे, बृजेंद्र काला और सिमरत कौर रंधावा जैसे कलाकार नजर आएंगे। सुनीता आहूजा ने खिद भी एक पुराने इंटरव्यू में कन्फर्म किया था कि वो अपने बेटे यशवर्धन की फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे।

इन फिल्मों में यशवर्धन रह चुके हैं असिस्टेंट डायरेक्टर

गोविंदा के बेटे यशवर्धन भले ही पर्दे पर पहली बार नजर आएंगे, लेकिन फिल्मी दुनिया से उनका नाता नया नहीं है। उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने तड़प, किक 2 और ढिशूम में अस्सिटेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है।

क्या बोल रहे हैं सोशल मीडिया यूजर्स?

यश की फिल्म की जानकारी सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। कमेंट्स में देखने को मिला कि लोग यश के डेब्यू को लेकर तो खुश हैं, लेकिन साजिद खान के डायरेक्शन को लेकर संदेह में हैं। एक यूजर ने लिखा-साजिद खान डायरेक्ट कर रहे हैं, यश का डेब्यू फ्लॉप ही है। एक ने कहा- फिल्म को साजिद खान डायरेक्ट कर रहे हैं पक्का फ्लॉप होगी। एक ने कहा- साजिद खान डायरेक्ट कर रहे हैं….लिखकर ले लो फिल्म में रितेश देशमुख भी होंगे।

कुछ यूजर्स ने सपोर्ट भी किया है। एक ने लिखा- टाइटल बढ़िया है, फिल्म की रिलीज का इंतजार रहेगा। एक ने कहा- साजिद खान एंटरटेनर हैं, उनकी फिल्म मजेदार होगी। एक ने लिखा- सच में जिगरा है गोविंदा के बेटे में। चाहता को एक्शम या कॉमेडी भी चुन सकता था, लेकिन हॉरर कॉमेडी चुनी। भाई आपको आपकी फिल्म के लिए बहुत शुभकामनाएं।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *